June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Don 3: फरहान अख्तर की Don 3 से शाहरुख खान का पत्ता कटा, रणवीर सिंह ने किया किंग खान को रिप्लेस

नई दिल्ली। फरहान अख्तर की डॉन फ्रेंचाइजी को लेकर अब एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। जैसा कि पहले ही साफ़ हो चुका है कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने फरहान अख्तर की सुपरहिट डॉन फ्रेंचाइजी से खुद को अलग कर लिया है। ऐसे में खबर आ रही थी कि फरहान डॉन 3 के लिए किसी न्यू एज एक्टर को कास्ट कर सकते हैं। अब खबर आ रही है कि फरहान को अपना नया डॉन मिल गया है और एक्टर ने फिल्म की घोषणा के लिए प्रोमो शूट भी कर लिया है। तो चलिए बताते हैं बी-टाउन के नए डॉन के बारे में, जिसने किंग खान को किया है रिप्लेस।

फराहन अख्तर की तलाश अब रणवीर सिंह पर आकर खत्म हो चुकी है। जी हां, रणवीर सिंह बनेंगे इंडस्ट्री के नए डॉन। सूत्रों की माने तो फ़िल्मी गलियारों में इस बात की चर्चा जोर पर थी कि रणवीर सिंह अपने जन्मदिन के दिन डॉन 3 की अनाउंसमेंट करेंगे। रिपोर्ट्स की माने तो एक्टर ने डॉन 3 का अनाउंसमेंट प्रोमो शूट भी कर लिया है।

लेकिन जन्मदिन से दो दिन पहले रणवीर की आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का ट्रेलर आया था। आज 6 जुलाई को रणवीर के बर्थ डे वाले दिन साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ का टीजर आउट किया गया। अभी आगे जुलाई में ही किंग खान की ‘जवान’ का टीजर भी आने वाला है। ऐसे में डॉन 3 के मेकर्स ने इसकी अनांउसमेंट को होल्ड पर डाल दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब फरहान अख्तर और रणवीर सिंह डॉन 3 की अनाउंसमेंट अगस्त के महीने में करेंगे।

आपको बता दें कि डॉन फ्रेंचाइजी की ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले डॉन और डॉन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे। शाहरुख़ ने डॉन का एक बेंचमार्क सेट कर दिया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह डॉन का वो जादू बरक़रार रख पाते हैं या नहीं। शाहरुख़ खान के अलावा डॉन और डॉन 2 में प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आईं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *