April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दामाद पर लगा आरोप, करनाल में व्यक्ति की बेरहमी से हत्या

करनाल : करनाल जिले के मेरठ रोड पर बीती देर रात 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। गांव नागला मेघा के रहने वाले रघुबीर साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में ही रघुबीर के सिर में तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। रघुबीर की हत्या का आरोप उसके दामाद सुनील पर लगा है

जिसके साथ काफी दिनों से रघुबीर की अनबन चल रही थी। मृतक की बहू ने बताया कि बीती शाम सुनील कुल्हाड़ी लेकर घर आया था और बोल रहा था कि आज मैं किसी ना किसी की हत्या जरूर करूंगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी।  बताया जा रहा है कि वारदात के बाद से ही आरोपी दामाद अपने घर से फरार है। वहीं हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया है और पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

NEWS SOURCE : punjabkesari