March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पूरी दुनिया में कोरोना मामलों की संख्या पहुंची 15 करोड़ के पार

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 15.01 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 31.6 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने  अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मौतों का आंकड़ा क्रमश: 150,102,206 और 3,161,637 है। सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 32,283,801 मामलों और 575,070 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं, 18,376,524 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (14,590,678), फ्रांस (5,653,533), तुर्की (4,788,700), रूस (4,742,142), ब्रिटेन (4,429,849), इटली (4,009,208), स्पेन (3,514,942), जर्मनी (3,376,918), अर्जेटीना (2,954,943), कोलंबिया (2,841,934), पोलैंड (2,785,353), ईरान (2,479,805) और मेक्सिको (2,340,934) हैं। कोरोना से हुई मौतों के मामले में 401,186 संख्या के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

इस बीच 50,000 से अधिक मामलों वाले अन्य देश मेक्सिको (216,447), भारत (204,832), ब्रिटेन (127,759), इटली (120,544), रूस (107,902), फ्रांस (104,385), जर्मनी (82,657), स्पेन (78,080), कोलंबिया (73,230), ईरान (71,351), पोलैंड (67,073), अर्जेटीना (63,508), पेरू (60,742) और दक्षिण अफ्रीका (54,331) हैं।

वहीं अकेले भारत की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि, पिछले एक दिन में देशभर में कोरोना के 3 लाख 86 हजार 452 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 3,498 दर्ज की गई। इसके बाद अब देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,87,62,976 हुई।

वहीं तीन हजार से अधिक नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,08,330 हो गई है। बता दें कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 31,70,228 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,53,84,418 है। वहीं देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,22,45,179 हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *