G20 Summit 2023: सुनक, ट्रूडो, मैक्रों सहित ये नेता करेंगे जी-20 सम्मेलन में शिरकत ? ये होगा बैठक का एजेंडा?
नई दिल्ली। दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 की बैठक होने जा रही है, जिसमें सदस्य देशों के अलावा अन्य देश भी शिरकत करने जा रहे हैं। इस बार जी -20 की अध्यक्षता भारत करने जा रहा है। बैठक में पेश होने वाला एजेंडा भी तय किया जा चुका है। बैठक को मूर्त रूप देने की दिशा में सभी तैयारियां संपन्न की जा चुकी हैं। बैठक प्रगति मैदान के भारत मंडपम कन्वेशन सेंटर में होगी। इस बार जी़-20 की अध्यक्षता करने का मौका भारत को मिला है, जिसे लेकर चौतरफा उत्साह का माहौल बना हुआ है। बहरहाल, अब इस बैठक को लेकर आगामी दिनों में विश्व फलक पर क्या कुछ परिणाम निकलकर सामने आते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी लेकिन उससे पहले आपको इस रिपोर्ट में उन मेहमानों के बारे में बताने जा रहे , जो इस बैठक में शिरकत करने वाले हैं।
जी-20 में कौन-कौन देश होंगे शामिल ?
आपको बता दें कि जी-20 बैठक में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूके और यूएस और यूरोपीय यूनियन (27 सदस्य) शामिल होंगे। वहीं, सदस्य देशों के अलावा कई अन्य देश भी शामिल होंगे, जिनमें नीदरलैंड, सिंगापुर, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस और नाइजीरिया शामिल हैं। ध्यान दें, कुछ कारणों को ध्यान में रखते हुए यूक्रेन को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र नहीं भेजा गया है।
कौन-कौन लीडर बैठक में हो रहे शामिल
उधर, अगर नेताओं की बात करें, तो विभन्न देशों के नेता बैठक में शिरकत करने जा रहे हैं, जिनमें कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक शामिल होंगे। इसके अलावा जापान के पीएम फिमियो किशिदो, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बनीज, द कोरिया के राष्ट्रपति, जर्मन चांसलर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी शामिल होंगे। ध्यान दें, ऋषि सुनक की यह पहली भारत यात्रा हैं। ऐसे में इसे लेकर भी चौतरफा उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
कौन सा नेता कहां ठहरेगा?
– ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक- होटल शांगरी ला, दिल्ली
– कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो- द ललित होटल, दिल्ली
– फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों – क्लैरिजेस होटल दिल्ली
– एंथोनी अल्बनीज- इंपीरियल, दिल्ली
– द कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल- ओबेरॉय होटल गुरुग्राम
– तुर्की के राष्ट्रपति रसीप तैयप एर्दोआन- ओबेरॉय होटल
– चीनी पीएम ली कियांग- ताज पैलेस होटल
– ब्राजील प्रतिनिधिमंडल- ताज पैलेस होटल
– इंडोनेशिया- इंपीरियल होटल, दिल्ली
– ओमान- लोधी होटल
– इटली- हयात रिजेंसी
– सऊदी अरब प्रतिनिधिमंडल- लीला होटल गुरुग्राम
क्या होगा बैठक का एजेंडा
उधर, अगर बैठक के एजेंडे की बात करें, तो इस मीटिंग में पर्यावरण, भ्रष्टाचार, जलवायु परिवर्तन सहित अन्य मु्द्दों पर चर्चा होगी। चर्चा के बाद एक रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिन्हें जमीन पर उतारा जाएगा, ताकि आम जनमानस के हित में कदम उठाया जाएगा। बहरहाल, अब सभी की निगाहें इसी बात पर टिकी हुई हैं कि आखिर बैठक में किन-किन मुद्दों पर चर्चा होती है।
