June 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

विराट कोहली ने फिर दिया फैंस को बड़ा झटका, IPL 2021 के बाद अब छोड़ देंगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरुकी कप्तानी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप के बाद टी-20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर विराट के फैंस उन्हें लेकर कई तरह के कमैंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर भी कई दिनों से विराट कोहली को लेकर हैशटैग्मे चल रहा है इस बीच अब एक बार फिर विराट कोहली ने अपने फैसले से क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। दरअसल विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की कप्तानी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। रविवार को इसे लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की ओर से ट्वीट करके जानकारी दी गई थी जिसमें यह कहा गया था कि आईपीएल 2021 में आखिरी बार आरसीबी के लिए विराट कोहली कप्तानी करते नजर आएंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि आईपीएल 2021 के बाद कप्तानी के रूप से विराट कोहली ने अपनी भूमिका से हटने का फैसला लिया है। कोहली फ्रेंचाइजी के सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं। फिलहाल वह टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

आपको बता दें इससे पहले 16 सितंबर को एक ऐलान करके विराट कोहली ने सभी को चौंका दिया था। विराट कोहली ने टी-20 फॉर्मेट से टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उन्होंने इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि वह वर्ल्ड कप के बाद T20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान नहीं रहेंगे। कप्तानी छोड़ने के पीछे वर्क लोड को कारण बताते हुए उन्होंने कहा था कि वह बल्लेबाजी पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *