रोहिणी कोर्ट में दिनदहाड़े गैंगवॉर, शूटआउट में 4 की मौत, गैंगस्टर भी ढेर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में दिनदहाड़े गैंगवॉर हुआ है। कहा जा रहा है कि शुक्रवार के दिन यहां मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
इस घटना के बाद ही कोर्ट परिसर में शूटआउट शुरू हो गया और हमलावरों को भी मार गिराया गया है। बताया गया है कि कोर्ट परिसर में हुए इस शूटआउट में अभी तक चार लोगों की मौत हो गई है।
मृतकों में से एक गैंगस्टर जितेंद्र है, तो वहीं तीन हमलावरों के नाम मौजूद हैं। जो कि जितेंद्र पर ही हमला करने आए थे। मामले में बताया गया है कि दो साल पहले ही स्पेशल सेल ने जितेंद्र को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। सूत्रों की माने तो विरोधी गैंग ने जितेंद्र पर ही हमला किया है।
