दिल्ली में लग सकता है वीकेंड लॉकडाउन!, थोड़ी देर में CM केजरीवाल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिल्ली में कोविड के 17,282 नए मामले आए, जो अब तक के सबसे ज्यादा हैं। कोरोना से फिर 104 लोगों की मौत हो गई। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 50,736 तक जा पहुंची।
दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को 13,468 मामले दर्ज किए गए थे और 81 मौतें हुई थीं। इस बीच, 9,952 लोगों संक्रमण से उबर गए। वायरस से छुटकारा पाने वालों का आंकड़ा अब 705,162 हो गया है। फिर 104 लोगों की मौत हो जाने के बाद मरने वालों की कुल संख्या 11,540 हो गई है।
इस बीच राजधानी कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के उपराज्पाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच बैठक में इसपर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।