April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

विपक्षी एकता के बीच शरद पवार करने वाले हैं अमित शाह से मुलाकात, क्या होने वाला है कुछ बड़ा?

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सियासत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक तरफ जहां मोदी सरकार को घेरने के लिए एकजुट हो रहे है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित नाश्ते की बैठक में एकता के प्रदर्शन में 15 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया। तो वहीं दूसरी मंगलवार को नई दिल्ली में एक अहम मुलाकात होने वाली है। दरअसल  विपक्षी एकता के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार  आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  से मुलाकात करने वाले हैं। यह मुलाकात दोपहर 2 बजे होगी।

बता दें कि इससे पहले शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया था। हालांकि   बता दें कि पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र में गठबंधन वाली सरकार में तेज हलचल देखी जा रही है। कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के बीच बयानबाजी का दौर चल रहा है। ऐसे में एनसीपी प्रमुख शरद पवार का गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करना कुछ बड़े संकेत की तरफ इशारा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *