June 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इंडिया से दुबई तक में बजा भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का डंका, बुर्ज खलीफा पर छाए पावर स्टार

नई दिल्ली। पवन सिंह को भोजपुरी जगत का पावर स्टार कहा जाता है। पवन सिंह की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में तगड़ी लोकप्रियता है। एक्टर ने भोजपुरी जगत को पूरे विश्व भर में नई पहचान दिलाई है। पवन जितने अच्छे एक्टर हैं उतने ही बेहतरीन सिंगर भी हैं। पवन सिंह ने बीते दिन अपना 39वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पवन सिंह को फैंस और चाहनेवालों से लेकर इंडस्ट्री के साथियों ने भी जन्मदिन की बधाई दी। पवन सिंह का नाम सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुबई तक गूंजा!

दुबई में गूंजा पवन सिंह का नाम:

पवन सिंह ने बीते 5 जनवरी को अपना 39वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पवन को फैंस और दोस्तों के जमकर बधाई के सन्देश मिले। पवन सिंह का नाम सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशी जमीन पर भी गूंजा। दरअसल, दुबई के फेमस बुर्ज खलीफा ने भी पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। बुर्ज खलीफा पर पवन सिंह का नाम और फोटो ”हैप्पी बर्थडे पावर स्टार” के साथ प्रदर्शित किया गया।

बता दें कि अपने जन्मदिन के अवसर पर पवन सिंह ने अपने फैंस को एक रिटर्न गिफ्ट के तौर पर एक और बैंगर सॉन्ग दिया है। इस गाने का नाम ”आरा के ओठलाली” है। इस गाने को पवन सिंह और कल्पना पोटवारी ने मिलकर गाया है। गाने के वीडियो में पवन सिंह के साथ सोनम मलिक नजर आ रही हैं। गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं।