‘टाइगर 3’ से सामने आया ‘जोया’ का नया लुक, हवा में एक्शन करती नजर आ रहीं कटरीना
नई दिल्ली। सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘टाइगर 3’ सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘टाइगर’ की तीसरी क़िस्त है जिसको लेकर सलमान खान के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और सलमान भी इस एक्साइटमेंट को भुनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। तभी तो कभी ‘टाइगर का मैसेज’ तो कभी पोस्टर रिलीज कर फैंस के बीच फिल्म को लेकर बने बज को और ज्यादा हाई करते रहते हैं। अब इसी कड़ी में ‘टाइगर 3’ की मेन लीड ‘जोया’ यानि कि कटरीना कैफ का एक नया पोस्टर आज सामने आया है।
टाइगर 3 का ये नया पोस्टर कटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्टर में एक्ट्रेस हाथों में मशीन गन ताने हवा में एक्शन करती नजर आ रही हैं। कटरीना का लुक देखकर साफ़ पता चला है कि इस बार टाइगर 3 में दर्शकों को उनके मेजर एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। कटरीना ने इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है- Fighting fire with fire, that’s Zoya….. आपको बता दें कि, फिल्म में कटरीना जोया नाम की एक पाकिस्तानी ISI एजेंट हैं, जिसे मिशन के दौरान इंडियन एजेंट टाइगर (सलमान खान) से प्यार हो जाता है।
‘टाइगर 3’ इस बार इसलिए भी खास है क्योंकि इस बार फिल्म में आपको टाइगर सलमान खान और पठान शाहरुख़ खान का एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिलेगा। जी हां, पठान शाहरुख़ खान अपने जिगरी दोस्त सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में एक स्पेशल कैमियो करने वाले हैं। जिसकी शूटिंग भी उन्होंने पूरी कर ली है। इस स्पेशल कैमियो को देखने के लिए शाहरुख़ खान और सलमान खान दोनों ही सुपरस्टार्स के फैन क्लब में तगड़ी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।
बता दें कि ‘टाइगर 3’ यश राज बैनर की spy यूनिवर्स के तले बनाई गई है। spy यूनिवर्स अपनी लार्जर दैन लाइफ एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर है। इससे पहले वार, टाइगर जिंदा है और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में भी इसी बैनर के तले बनाई गईं हैं। टाइगर 3 को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। ये फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
