July 9, 2026

Hind foucs news

hindi new update

वोटिंग ट्रेंड में हुआ बड़ा उलटफेर, बिग बॉस के घर से इस घरवाले का जाना हुआ तय

नई दिल्ली। बिग बॉस 19 का ये सीजन अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो में बीते दिनों फैमिली वीक हुआ इसके बाद वीकेंड का वार में कुनिका पिछले हफ्ते घर से बेघर हो गईं। अब घर में टिकट टू फिनाले का टास्क हुआ है जिसके बाद वोटिंग ट्रेंड्स में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…

बिग बॉस 19 के घर में टिकट टू फिनाले का टास्क हुआ और इस टास्क को जीतकर गौरव खन्ना बिग बॉस सीजन उन्नीस के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं। इसके साथ ही गौरव इस आखिरी हफ्ते में बिग बॉस के घर के आखिरी कैप्टन भी बन गए हैं। इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए सब घर वाले नॉमिनेटेड हैं। गौरव खन्ना अब एलिमिनेशन से सुरक्षित हो गए हैं जिस कारण उनके लिए वोटिंग लाइन्स बंद कर दी गई हैं।

इस हफ़्ते सिंगल एलिमिनेशन होना है। ऐसे में लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड की बात करे तो बॉटम में फिलहाल शहबाज़ हैं और इस हफ़्ते उनका पत्ता कट सकता है। शाहबाज़ के ऊपर मालती हैं, हालांकि मालती को इंडियन क्रिकेट टीम का सपोर्ट भी लगातार मिल रहा है। मालती के ऊपर अमाल है, जी हैं अमाल मलिक बॉटम थ्री में हैं।

पाँचवे पायदान पर अशनूर कौर हैं क्यूंकि जिस तरह अशनूर ने जानबुझ कर तान्या को चोट पहुंचाई है कहीं न कहीं इससे बाहर उनकी इमेज को काफ़ी नुकसान हुआ है। अशनूर के ऊपर चौथे स्थान पर प्रणीत मोर हैं। सिम्पथी कार्ड मी बदौलत तान्या मित्तल फरहाना और गौरव के साथ टॉप थ्री में हैं। हालांकि, अब गौरव के लिए वोटिंग लाइन्स बंद कर दी गई हैं। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से इस वीकेंड पर शाहबाज़ का जाना तय लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *