April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भगवा कपड़े पहन अक्षरा सिंह को सावन से पहले आई बाबा भोलेनाथ की याद, रिलीज किया कांवड़ियों के लिए नया गाना

नई दिल्ली।भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सिक्का भोजपुरी सिनेमा में खूब चलता है। एक्ट्रेस की फिल्में और गाने खूब पसंद किए जाते हैं। अक्षरा की एक्टिंग और सिंगिंग दोनों ही खूब पसंद की जाती है। एक्ट्रेस बोल्ड सॉन्ग के लिए जानी जाती है लेकिन अब अक्षरा को सावन से पहले ही बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखी। एक्ट्रेस का सावन से पहले ही कांवड़ियों के लिए सावन का गाना रिलीज कर दिया है। गाना आज सुबह ही रिलीज किया गया है और आते ही सॉन्ग सोशल मीडिया पर छा गया है। तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।

सावन से पहले बाबा को याद करती अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने सावन से पहले ही कावड़ियों के लिए बाबा भोलेनाथ की आराधना से लीन गाना बम लागऽताड़ रिलीज कर दिया है। इस गाने को अक्षरा सिंह और रोशन सिंह ने मिलकर गाया है और गाने में एक्ट भी दोनों स्टार्स ने ही किया है। गाने में आप देख सकते हैं कि अक्षरा और रोशन दोनों ही भगवा कलर के कपड़ों में दिख रहे हैं और भगवान शिव की महिमा का गुणगान कर रहे हैं। अक्षरा कहती हैं- भगवा कलर के कपड़े पहनकर वो देवघर में जल चढ़ाने के लिए आए हैं, जोकि बाबा का घर और बाबा का शहर है। गाने के रिलीज बहुत प्यारे हैं और अगर आप सावन में कावड़ लेने जा रहे हैं तो ये गाना आपको भक्ति में लीन करने के लिए काफी होगा।

फैंस को भा गया गाना

गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं,जबकि गाने को आज सुबह Harmoniyaa Records पर रिलीज किया गया है। फैंस भी गाने को लेकर बहुत अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं। एक यूजर ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा-भोजपुरी की पहला सावन का गाना आप लोगों के बीच आ गया है अक्षरा सिंह जी के आवाज में। एक दूसरे यूजर ने लिखा-हर हर महादेव  असही चापे रही जो आपलोग। बहुत ही बवाल और सुपरहिट बोल बम सोंग।