June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हिना खान और मुनव्वर फारूखी के बीच पक रही “प्यार की खिचड़ी!”

नई दिल्ली। मुनव्वर फारुखी ने जब से बिग बॉस 17 का ख़िताब अपने नाम किया है तब से वो लगातार चर्चा में बने हुए हैं। मुनव्वर आए दिन किसी पार्टी तो किसी इवेंट में स्पॉट किये जाते हैं। मुनव्वर फारुखी इन दिनों हर तरफ छाये हुए हैं। मुनव्वर फारुखी अपनी लव लाइफ की वजह से भी सुर्ख़ियों में बने रहते हैं फिर चाहे आयशा खान हो या नाजिला सतिशी, मुनव्वर के नाम के साथ अक्सर ये नाम भी सुर्ख़ियों में रहते हैं। लेकिन इस बार मुनव्वर फ़ारूखी का नाम जिस नाम के साथ चर्चा में आ गया है वो नाम टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम है। जी हां, वो नाम किसी और का नहीं बल्कि हिना ख़ान का है। इन दिनों मुनव्वर फ़ारूख़ी और हिना ख़ान टॉक ऑफ़ द टाउन बने हुए हैं। अब इसके पीछे की वजह क्या है? चलिए बताते हैं विस्तार में…

दरअसल, मुनव्वर फ़ारूख़ी और हिना ख़ान को बीते दिनों कोलकाता में स्पॉट किया गया। यहां से मुनव्वर और हिना  की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। लेकिन नेटीजंस का एक्साइटमेंट्स तब सातवें आसमान पर पहुंच गया जब मुंबई एयरपोर्ट पर हिना ख़ान  और मुनव्वर फ़ारूख़ी को एकदूसरे के हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया। बता दें कि हिना और मुनव्वर  अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर एक साथ नज़र आ रहे हैं। कोलकाता में हिना ख़ान और मुनव्वर फ़ारूख़ी  इसी प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे।

हिना ख़ान और मुनव्वर फ़ारूख़ी  के इस अपकमिंग प्रोजेक्ट की झलक देखकर उनके फ़ैंस बेहद एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं। हिना और मुनव्वर की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है और फ़ैंस इनके नये गाने का बेसब्री से इंतज़ार करते नज़र आ रहे हैं।