June 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Happy Birthday kajol: जब काजोल ने एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, जानें कुछ अनसुने किस्से

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता है। 90 के दशक से अब तक उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर कई फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते साथ ही उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। आज उनके 46वें बर्थडे के मौके पर जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

तनुजा और शोमू मुखर्जी की बेटी काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। वो बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। उन्होंने एक्ट्रेस बनने के लिए अपनी पढ़ाई तक को छोड़ दिया था।

काजोल ने साल 1992 में आई फिल्म ‘बेखूदी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। उस समय वो स्कूल में थीं। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी और साल 1993 में आई फिल्म ‘बाजीगर’ ने उन्हें सफलता दी। इसमें उनके अपोजिट लीड रोल में शाहरुख खान थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

काजोल ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है। दिल्लगी, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, गुप्त, दुश्मन में जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। वो अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल जीत चुकी हैं।

काजोल ने साल 2001 में कभी खुशी कभी गम में काम किया, ये फिल्म भी सुपरहिट रही। इसके बाद उन्होंने फिल्म से ब्रेक लिया। फिर उन्होंने साल 2006 में फना से कमबैक किया, जिसमें उनके अपोजिट आमिर खान नजर आएं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में जो हिट रही। इनमें माई नेम इज खान, दिलवाले और तानाजी भी नजर आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *