February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पटना में कार्यक्रम अटेंड करने पहुंची आम्रपाली दुबे, एक्ट्रेस ने फैंस को दी क्रिसमस की बधाई

नई दिल्ली। आज पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम है। हमारे देश में हर ओर क्रिसमस की चहल-पहल है। आज से छुट्टियां शुरू हो गई हैं जो नए साल के आगमन तक रहेंगी। ऐसे में भोजपुरी जगत की क़्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे ने भी फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है।

आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही हैं आम्रपाली के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस सफ़ेद रंग के खूबसूरत इंडो वेस्टर्न कॉर्ड सेट में नजर आ रही हैं इस डीपनेक हैवी एम्ब्रॉडरी वर्क वाले कॉर्ड सेट में एक्ट्रेस अपना क्लीवेज फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं

इसके साथ लॉन्ग पर्ल ईयररिंग, स्मोकी आईज, मिनिमल मेकअप और हल्के गुलाबी लिप्स से एक्ट्रेस ने अपना लुक कम्प्लीट किया है। इसके साथ खुले कर्ल बाल आम्रपाली की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इन स्टाइलिश तस्वीरों को शेयर कर फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। बता दें कि एक्ट्रेस पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं।

बता दें कि हाल ही में आम्रपाली दुबे का नया गाना ”बिटिया पराई होली” आज रिलीज किया गया है। इस गाने में आम्रपाली दुबे के साथ दिनेशलाल यादव उर्फ़ निरहुआ नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में शादी का कांसेप्ट फिल्माया गया है जहां दुल्हन बनी हैं आम्रपाली दुबे और उनके दूल्हे के रूप में निरहुआ नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में हल्दी, मेहंदी, शादी की रश्मों से लेकर विदाई तक को बड़े ही खूबसूरती से फिल्माया गया है जिसे सुनकर किसी का भी मन भावुक हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *