June 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दीपिका-रणवीर ने हासिल किया खास मुकाम, बना एशिया का सबसे अमीर सेलिब्रिटी पावर कपल!

नई दिल्ली। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों स्टार्स की एक्टिंग से लेकर बॉन्डिंग तक फैंस को पसंद आती हैं। अब इस पावर कपल ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो अभी तक बॉलीवुड का कोई भी कपल नहीं कर पाया है। दीपिका और रणवीर ने एशिया के सबसे अमीर सेलिब्रिटी पावर कपल्स की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। ये खबर फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। खबर सामने आने के बाद फैंस दिल से कपल को बधाई दे रहे हैं।

दीपिका-रणवीर ने हासिल किया खास मुकाम

इस लिस्ट में दीपिका और रणवीर ने चौथे नंबर पर अपना स्थान स्थापित किया है जबकि पहले तीन स्थानों पर हांगकांग के दिग्गज एक्टर टोनी लेउंग और कैरिना लाउ, दक्षिण कोरियाई सुपरस्टार रेन और किम ताए-ही और सिंगापुर के फैन वोंग और क्रिस्टोफर ने अपनी जगह बनाई है। दीपिका और रणवीर पहले ऐसे बॉलीवुड कपल हैं जिन्होंने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इससे पहले बॉलीवुड का कोई भी कपल इस लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाया है।

करोड़ कमाती हैं एक्ट्रेस

ये बात तो सभी जानते हैं कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में एक हैं और एक फिल्म करने के लिए करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। एक्ट्रेस विज्ञापनों और फिल्म से हर साल लगभग $ 10 मिलियन कमाती है और उनकी कुल संपत्ति $ 40 मिलियन है। वहीं डफ एंड फेल्प्स की रिपोर्ट के मुताबिक  फिलहाल रणवीर का ब्रांड वैल्यूएशन 158 मिलियन डॉलर है। काम की बात करें तो दीपिका शाहरुख खान के साथ अपकमिंग फिल्म पठान में नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस की झोली में कई और फिल्में भी हैं।वहीं रणवीर सिंह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और सर्कस में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया  भट्ट नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *