June 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पांड्या ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में ये अनोखा रिकार्ड किया अपने नाम…

नई दिल्ली। बीते कल यानि 26 जून रविवार को भारत बनाम आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। बारिश के चलते मैच शुरु होने में देरी हुई और ओवरों को कम कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरयरलैंड की टीम ने 12 ओवर में भारतीय टीम के सामने 109 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 9.2 ओवर में हासिल कर लिया। भारत की तरफ से दीपक हुड्डा  ने 47, ईशान किशन ने 26 और हार्दिक पांड्या ने 24 रनों की अहम पारी खेली। इस जीत के साथ ही हार्दिक पांड्या  ने बतौर कप्तान अपने डेब्यू मैच में एक ऐसा रिकार्ड अपने नाम किया, जो कि धोनी, कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी नहीं कर पाए हैं।

पॉल स्टर्लिंग का विकेट लेकर रचा इतिहास

पांड्या का यह रिकार्ड कुछ अगल किस्म का है। दरअसल, हार्दिक पांड्या से पहले भारतीय टीम के लिए 8 खिलाड़ियों ने कप्तान के रुप में टीम के लिए अपनी भूमिका निभाई थी, लेकिन इससे पहले कोई भी कप्तान अपने पहले मैच में विकेट नहीं ले पाया था। इन 8 कप्तानों में कई तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में गेंदबाजी तक नहीं की थी। लेकिन इन सब से अलग हार्दिक पांड्या ने अपने अपने डेब्यू मैच में विकेट लेकर एक अनोखा रिकार्ड अपने नाम किया। पांड्या बतौर कप्तान भारत के लिए गेंदबाजी करके विकेट लेने वाले पहले कप्तान बने। उन्होंने पॉल स्टर्लिंग के रुप में कप्तान के रुप में विकेट लेकर इतिहास रच दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *