April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

तमिल ब्लॉकबस्टर ‘कैदसी उलागा पोर’ जल्द ही ओटीटी पर होगी रिलीज

नई दिल्ली। तमिल डिस्टोपियन साइ-फाई थ्रिलर फिल्म कडैसी उलागा पोर जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 25 अक्टूबर 2024 से टेंटकोट्टा पर स्ट्रीम की जाएगी। यह जानकारी टेंटकोट्टा के आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए साझा की गई, जिसमें कहा गया, “काउंटडाउन शुरू हो चुका है! एकता की लड़ाई 25 अक्टूबर से टेंटकोट्टा पर।”

कैसी है फ़िल्म की कहानी

कडैसी उलागा पोर को अभिनेता और संगीतकार हिपहॉप तमीझा आदि ने लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। यह फिल्म वर्ष 2028 में सेट की गई है, जब दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर खड़ी होती है। विभिन्न देशों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। भारत सरकार चीन के नेतृत्व वाले नए गठबंधन के साथ न जुड़ने का फैसला करती है, जो संयुक्त राष्ट्र की जगह लेना चाहता है। इसके कारण भारत वैश्विक तनाव के केंद्र में आ जाता है।

फिल्म की कहानी देशभर में चल रही विभिन्न छापेमारी और विश्व विनाश के खतरे के बीच घुमती है। इस फिल्म में हिपहॉप तमीझा आदि के साथ नासर, नटराजन सुब्रमण्यम, अनघा, एन. अळगम पेरुमल, हरीश उथमन, मुनिशकांत, सिंगमपुली, कल्याण मास्टर, और इलांगो कुमारवेल जैसे प्रमुख कलाकार हैं।

फिल्म का संगीत हिपहॉप तमीझा की जोड़ी ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी अरजुनराजा ने की है। एडिटिंग का काम प्रदीप ई. रागव ने संभाला है, जो थलापति 69 के एडिटर भी हैं। कडैसी उलागा पोर के अलावा, हिपहॉप तमीझा की जोड़ी फिल्म आलंबना के लिए संगीत तैयार कर रही है, जिसमें वैभव मुख्य भूमिका में हैं। अब दर्शक 25 अक्टूबर से टेंटकोट्टा पर इस अद्भुत तमिल डिस्टोपियन थ्रिलर का आनंद ले सकेंगे।