April 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कांग्रेस ने जारी की 15 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, गोकुलपुर सीट पर बदला प्रत्याशी

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपनी तीसरी सूची जारी कर 15 और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। इस लिस्ट के जरिए कांग्रेस ने गोकुलपुर सीट पर अपने उम्मीदवार को बदल दिया है। कांग्रेस ने गोकुलपुर से प्रमोद कुमार जयंत की जगह ईश्वर बागड़ी को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, मुंडका सीट से धर्मपाल लाकड़ा, किरारी से राजेश गुप्ता, मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह, पटेल नगर (अजा) से कृष्णा तीरथ, हरि नगर से प्रेम शर्मा और जनकपुरी से हरबनी कौर को टिकट दिया गया है।

वहीं, विकासपुरी से जीतेंद्र सोलंकी, नजफगढ़ से सुष्मा याद, पालम से मांगे राम और आरके पुरम से विशेष टोकस को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ओखला सीट पर पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद की बेटी अरीबा खान को टिकट दिया गया है। अन्य नामों में विश्वास नगर से राजीव चौधरी, गांधी नगर से कमल अरोड़ा, शाहदरा से जगजीत सिंह और घोंडा से भीष्म शर्मा शामिल हैं।

दो महिलाओं को मिला मौका

तीसरी लिस्ट में कांग्रेस ने दो महिलाओं को मौका दिया है। पटेल नगर से पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ और ओखला से अरीबा खान को प्रत्याशी बनाया गया है।

62 सीटों पर घोषित हुए उम्मीदवार

कांग्रेस अब तक कुल 62 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले जारी दो सूचियों में 47 प्रत्याशी घोषित किए गए थे। अब केवल 8 सीटों पर नाम तय किए जाने बाकी हैं। कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि अगली लिस्ट जल्द जारी की जाएगी।