April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुसलमानों से जानवरों जैसा व्यवहार किया’, असदुद्दीन ओवैसी का टीएमसी सुप्रीमो पर हमला

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के पहले दौर की वोटिंग में सिर्फ 9 दिन बचे हैं। इससे पहले राज्य में सियासत गर्म है। इस सियासत में अब एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी कूदे हैं। पश्चिम बंगाल में 8 सीटों पर ओवैसी की पार्टी चुनाव लड़ रही है। असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर राज्य के मुसलमानों से जानवरों जैसा व्यवहार कर फेंकने का आरोप लगाया है। ओवैसी के इस हमले से पश्चिम बंगाल में सियासत के और गर्माने के आसार हैं।

न्यूज चैनल एनडीटीवी से असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी वो व्यक्ति हैं, जिन्होंने बीजेपी को आगे बढ़ने में मदद दी। ओवैसी ने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुसलमानों के साथ इस्तेमाल करो और फेंक दो वाली नीति अपनाई। ओवैसी ने कहा कि बीजेपी के पास पहले सिर्फ 4 विधायक थे। ममता बनर्जी ने बंगाल में बीजेपी की स्थिति को मजबूत किया। ओवैसी ने कहा कि लोग हमें अपशब्द कहते हुए पूछ रहे हैं कि आप चुनाव क्यों लड़ रहे? ओवैसी ने कहा कि कोई ये तो समझाए कि जब 8 लाख मुस्लिमों को पूर्वी पाकिस्तान भेजा गया था, तब वे कहां थे।

ओवैसी ने ममता बनर्जी पर जमकर तीर चलाना जारी रखा। एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि ममता बनर्जी एसईजेड क्यों नहीं बनातीं। आप मुसलमानों से जानवरों जैसा बर्ताव करती हैं। वोटों के लिए पश्चिम बंगाल के मुसलमानों को दुहती हैं और फिर किनारे कर देती हैं। ओवैसी ने ममता बनर्जी पर इसलिए ये हमला किया, क्योंकि टीएमसी की ओर से लगातार ये कहा जा रहा है कि ओवैसी बीजेपी की ‘बी’ टीम हैं। आरोप लग रहा है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के वोट काटने के लिए एआईएमआईएम ने प्रत्याशी उतारे हैं। ओवैसी ने हुमायूं कबीर से पहले गठबंधन किया था, लेकिन एक वीडियो सामने आने के बाद एआईएमआईएम ने गठबंधन तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *