June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

महादेव बेटिंग एप मामले में बीजेपी की तरफ से स्मृति इरानी ने भूपेश बघेल को घेरा

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इससे ठीक पहले महादेव बेटिंग एप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एक तरफ बीजेपी इस मामले में कांग्रेस के नेता और सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साध रही है। वहीं, भूपेश बघेल भी पलटवार करने में पीछे नहीं हैं। भूपेश बघेल पर ताजा निशाना बीजेपी की नेता और मोदी सरकार में मंत्री स्मृति इरानी ने साधा। स्मृति इरानी ने आज मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस के बारे में कहा कि सत्ता में रहकर सत्ता का खेल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेतृत्व का बहुत बड़ा चेहरा बन चुका है। स्मृति ईरानी ने भूपेश बघेल का नाम लेते हुए सवाल दागा कि क्या ये सच है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं को शुभम सोनी के जरिए असीम दास पैसा पहुंचाता था? स्मृति इरानी ने ये भी पूछा कि क्या ये सच है कि शुभम सोनी के वॉयस मैसेज से असीम दास को कहा गया कि वो रायपुर जाकर भूपेश बघेल को चुनाव खर्च के लिए पैसा दे?

स्मृति इरानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हवाला ऑपरेटरों का इस्तेमाल कर छत्तीसगढ़ का चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस तो बीजेपी के प्रशासनिक दायरे में नहीं आती। तो क्या भूपेश बघेल खुद अपनी ही सरकार पर सवाल उठा रहे हैं? स्मृति इरानी ने भूपेश बघेल और कांग्रेस को महादेव बेटिंग एप मामले में इस वजह से घेरा, क्योंकि कल ही ईडी ने कहा था कि महादेव बेटिंग एप के असीम दास को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की है। ईडी ने ये भी कहा था कि असीम दास और शुभम सोनी ने बताया है कि भूपेश बघेल को 500 करोड़ से ज्यादा की रकम महादेव बेटिंग एप चलाने वालों ने अब तक दी और रकम की जो ताजा खेप बरामद हुई है, उसे भी एक ‘बघेल’ तक पहुंचाया जाना था। ईडी की तरफ से इस बारे में बयान जारी किए जाने और खुद का नाम उसमें आने पर भूपेश बघेल ने भी पलटवार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *