March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

प्रशांत किशोर ने साधा राहुल और प्रियंका पर निशाना, लखीमपुर खीरी के ड्रामे से कुछ नहीं होने वाला

नई दिल्ली।  प्रशांत किशोर ने लखीमपुर खीरी के कांग्रेसी ड्रामे को बिग डिसएप्वाइंटमेंट यानी बहुत बड़ी निराशा करार दिया है। प्रशांत किशोर का इशारा एकदम साफ है कि इस तमाशे से कांग्रेस का कोई भला होने वाला नहीं है। प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के भीतर गहरे तक जड़े जमा चुकी ढांचागत कमजोरियों का भी जिक्र किया है।

प्रशांत किशोर का यह बयान सीधे तौर पर कांग्रेस नेतृत्व पर हमला है। प्रशांत किशोर ने एक लाइन में राहुल और प्रियंका को सीला हुआ पटाखा साबित कर दिया। दरअसल प्रशांत किशोर कांग्रेस पार्टी पर कब्जे का ख्वाब देख रहे थे। उन्हें लग रहा था कि कांग्रेस उनकी उंगलियों के इशारे पर चलेगी। मगर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनकी जगह जेएनयू ब्रिगेड के इशारे पर दौड़ रहे हैं। प्रशांत किशोर के फ्रस्टेशन का असली राज यही है।

प्रशांत किशोर ने बोला कांग्रेस पर हमला 

कांग्रेस पर पूरी तरह से जेएनयू के टुकड़े टुकड़े गैंग का कब्जा हो चुका है। प्रशांत किशोर इस पर अपना कब्जा चाहते हैं। यह एक कब्जे बनाम दूसरे कब्जे की लड़ाई है। प्रशांत किशोर की असली दिक्कत भी यही है। राहुल और प्रियंका की अगुवाई में कांग्रेस दगा कारतूस साबित हो चुकी है। प्रशांत किशोर इस फुंके कारतूस को अपने सियासी मकसद के लिए इस्तेमाल करना चाह रहे थे। मगर जेएनयू के वामपंथियों ने उन्हें इसकी इजाजत भी नहीं दी।

प्रशांत किशोर ने अपने बयान से इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी में सिर्फ ड्रामा करने गई थी। उनके ड्रामा करने का मकसद यूपी चुनाव में वोट बटोरने भर का था। मगर प्रशांत किशोर के मुताबिक इस ड्रामे से वोटरों पर जरा भी फर्क नहीं पड़ने वाला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *