April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मोटी-मोटी चेन और हाथों में हथकड़ी, अमेरिका से भेजे जा रहे अवैध प्रवासियों का ये Video देख आप सकते में रह जाएंगे!

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर वहां रहने वाले अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजा जा रहा है। भारत से गए अवैध प्रवासियों को भी ट्रंप सरकार ने वापस भेजना शुरू किया है। इन अवैध प्रवासियों को अमेरिका की सरकार सैन्य विमानों में भरकर लौटाती है। इस दौरान अवैध प्रवासियों को हथकड़ी और बेड़ियां लगाई जाती हैं। भारत के अवैध प्रवासियों को भी जब अमेरिका ने भेजा, तो उनके साथ भी ऐसा ही दुर्व्यवहार किया गया। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को उठाया और केंद्र सरकार ने इस पर संसद में कहा कि भारत के अवैध प्रवासियों से इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है और अमेरिका से बात की जाएगी। अब अमेरिका में राष्ट्रपति के आवास यानी व्हाइट हाउस ने अवैध प्रवासियों को हथकड़ी और बेड़ियां लगाने का एक वीडियो जारी किया है, जिसे देखकर आप सकते में आ जाएंगे।

व्हाइट हाउस ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें लंबी-लंबी चेन, हथकड़ी और बेड़ियां देखी जा सकती हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह अवैध प्रवासियों को लोहे के इन शिकंजों में बांधकर उनके देश भेजा जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि एक अवैध प्रवासी को हथकड़ी लगाई गई है और लोहे की मोटी चेन उसके कमर में बांधी जा रही है। वीडियो की शुरुआत में एक अवैध प्रवासी को इसी तरह हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़े जाते दिखाया गया है। जबकि, इस दौरान वहां पुलिस भी मौजूद रहती है। बता दें कि भारत लौटे अवैध प्रवासियों ने ये तक बताया था कि उनको अमेरिका की पुलिस ने सिर्फ हथकड़ी और बेड़ियां ही नहीं पहनाईं, पगड़ी तक उतारकर फेंक दी थी।

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान ही एलान किया था कि अगर वो अमेरिका के सर्वोच्च पद पर दोबारा चुने जाते हैं, तो एक-एक अवैध प्रवासी को निकाल बाहर करेंगे। अमेरिका में मेक्सिको, ग्वाटेमाला, अल सल्वाडोर, कोलंबिया और भारत से गए अवैध प्रवासी हैं। अमेरिका में भारत के अवैध प्रवासियों की संख्या करीब 18000 है। इन सभी को वापस भेजने का काम ट्रंप प्रशासन कर रहा है।