August 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लेखिका जीन कैरोल के यौन उत्पीड़न मामले में डोनाल्ड ट्रंप को झटका, 58 लाख डॉलर का देना होगा हर्जाना

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यौन शोषण मामले में कोर्ट ने जोर का झटका दिया है। अमेरिका के कोर्ट ने आदेश दिया है कि ट्रंप लेखिका ई. जीन कैरोल को 50 लाख डॉलर हर्जाना दें। ट्रंप को कोर्ट ने कैरोल के यौन उत्पीड़न और बदनाम करने का दोषी पाया है। जीन कैरोल ने ट्रंप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वहीं, ट्रंप ने लेखिका को सनकी और पब्लिसिटी की भूखी बताया था।

जीन कैरोल की ओर से किए गए केस के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। बीते हफ्ते अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने मई 2023 के उस मूल फैसले पर सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें यौन उत्पीड़न के लिए 20 लाख डॉलर और कैरोल की मानहानि के लिए 30 लाख डॉलर हर्जाना देने का ट्रंप को आदेश दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट की ओर से ट्रंप की याचिका पर सुनवाई से इनकार के बाद संघीय कोर्ट के जज लुई कपलान ने आदेश दिया कि ट्रंप ब्याज मिलाकर 58 लाख डॉलर जमा करें।

जीन कैरोल लेखिका के साथ पूर्व पत्रकार हैं। उनकी उम्र 82 साल है। कैरोल ने 2019 में प्रकाशित अपनी किताब में आरोप लगाया था कि ट्रंप ने 1996 में न्यूयॉर्क के एक डिपार्टमेंटल स्टोर के ड्रेसिंग रूम में उनका यौन उत्पीड़न किया। कैरोल की ओर से आरोप लगाने के बाद ट्रंप ने लेखिका को पागल कहा था। ट्रंप का ये भी दावा था कि जीन कैरोल ने फर्जी केस किया है। साल 2023 में न्यूयॉर्क कोर्ट की जूरी ने ट्रंप को इस मामले में दोषी पाया था। जूरी ने फैसला दिया था कि ई. जीन कैरोल को ट्रंप 50 लाख डॉलर का हर्जाना दें। इसके बाद ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। अब ट्रंप को कैरोल को ये बड़ी रकम चुकानी होगी। ट्रंप पर और भी महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। हालांकि, ट्रंप हर मामले को झूठा और प्रसिद्धि पाने के लिए किया गया बताते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *