April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सऊदी अरब को पाकिस्तान देगा परमाणु हथियार!, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दिया संकेत

इस्लामाबाद। पश्चिम एशिया में सुरक्षा समीकरण बदलने के आसार दिख रहे हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि हाल ही में सुरक्षा संबंधी समझौते के तहत पाकिस्तान अपनी सभी चीजें सऊदी अरब को दे सकता है। पाकिस्तान के जियो टीवी से बात करते हुए ख्वाजा आसिफ ने ये बात कही है। उनसे पूछा गया था कि क्या पाकिस्तान की परमाणु हथियारों से मिलने वाली ताकत और डराने वाली क्षमता सऊदी अरब को दी जाएगी? ख्वाजा आसिफ ने कहा कि जो भी हमारे पास है, जो क्षमता हमने बनाई है, उनको इस समझौते के तहत उपलब्ध कराया जाएगा। ये पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का सीधा संकेत है कि सऊदी अरब को परमाणु हथियार दे सकते हैं।

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने बीते दिनों सुरक्षा संबंधी एक समझौते पर दस्तखत किए थे। इस समझौते के तहत पाकिस्तान या सऊदी अरब पर कोई देश अगर हमला करता है, तो ये दोनों पर हमला माना जाएगा और इसके हिसाब से कार्रवाई होगी। इस तरह का समझौता नाटो देशों के बीच पहले से है। अब पश्चिम एशिया में बड़ी ताकत माने जाने वाले सऊदी अरब ने पाकिस्तान से ये समझौता किया है। हालांकि, पाकिस्तान का कहना है कि सऊदी अरब से सुरक्षा समझौता किसी तीसरे देश को लक्ष्य बनाकर नहीं किया गया।

सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए इस सुरक्षा समझौते पर भारत ने बयान दिया था कि दोनों के बीच सुरक्षा समझौते पर काफी दिन से बातचीत चल रही थी। भारत ने ये भी कहा कि उसकी नजर इस पर है। भारत ने ये भी साफ कर दिया है कि वो अपनी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाता रहेगा। दरअसल, मई 2025 में ही भारत ने पहलगाम हमले के खिलाफ पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकियों के अड्डों पर हमला किया था। फिर पाकिस्तान की सेना से भी भारतीय सेना और वायुसेना का संघर्ष हुआ था। जिसमें भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई। अब सवाल ये उठ रहा है कि अगर फिर कभी पाकिस्तान से संघर्ष हुआ, तो क्या सऊदी अरब भी भारत के खिलाफ कदम उठाएगा? क्योंकी सऊदी अरब भी भारत का पुराना दोस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *