July 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ईरान ने इजरायल के सोरोका अस्पताल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला, अन्य शहरों को भी बनाया निशाना, तेल अवीव में कई इमारतें जमींदोज

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच हमले जारी हैं। ईरान ने इजरायल के सोरोका अस्पताल पर बैलिस्टिक मिसाइल से अटैक किया है। इसके अलावा कई शहरों पर मिसाइलें दागीं। ईरान के मिसाइल अटैक से तेल अवीव में कई इमारतें जमींदोज हो गई है। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया है कि बीर्शेबा में सोरोका अस्पताल जहाँ यहूदी, मुस्लिम, ईसाई और अरबी लोगों का इलाज होता हैं, वहां पर अंधाधुंध ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया। अपने सभी लोगों की सुरक्षा के लिए इजरायल को जो करना चाहिए, वह जारी रखेगा। इसी के साथ इजरायल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला कर दिया।

अराक स्थित भारी जल रिएक्टर तेहरान से 250 किलोमीटर (155 मील) दक्षिण-पश्चिम में है। इजरायल ने पहले ही अराक और खोंदाब के लोगों को वहां से जाने और क्षेत्र को खाली करने की चेतावनी दी थी। आपको बता दें कि परमाणु रिएक्टर को ठंडा करने के लिए भारी जल रिएक्टर का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इससे यह प्लूटोनियम भी बनाता है और संभावित रूप से परमाणु हथियारों में इसका उपयोग होता है। इससे पहले इजरायल ने ईरान पर बड़ा साइबर अटैक भी किया था। इजरायल ने ईरान के न्यूज चैनलों को हैक कर लिया। इसके बाद चैनलों पर ईरानी महिलाओं को अपने बाल काटते हुए दिखाया गया। काफी देर तक ईरान के न्यूज चैनलों पर इस तरह के वीडियो चलते रहे ।

बाद में ईरानी साइबर विशेषज्ञों ने उसे ठीक किया। इजरायल ने ईरान के बैंकिंग सेक्टर पर भी साइबर अटैक किया था। इस बात की पुष्टि खुद ईरान सरकार ने की थी। ईरान सरकार के प्रवक्ता ने बताया था बैंक सेपाह और बैंक पसारगाड को इजरायल ने निशाना बनाने का प्रयास किया। हालांकि उन्होंने दावा किया कि इजरायल के इस साइबर हमले में बैंक के डेटा को कोई नुकसान नहीं हुआ है, बैंक के सिस्टम को रिस्टोर कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *