April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दो बार फेल व्यक्ति को कैसे पीएम बनाया, राजीव गांधी को लेकर ये क्या बोल गए मणिशंकर अय्यर

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कई बार उनके बयानों की वजह से कांग्रेस की ही किरकिरी हो चुकी है। अब एक बार फिर मणिशंकर अय्यर ने कुछ ऐसा कहा है जिससे कांग्रेस और गांधी परिवार असहज हो सकता है। अय्यर ने इस बार दिवंगत राजीव गांधी को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने राजीव गांधी की शैक्षिणक योग्यता पर सवाल उठाते हुए उनको प्रधानमंत्री बनाए जाने पर भी आश्चर्य जताया। मणिशंकर ने एक इंटरव्यू में कहा कि राजीव गांधी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और इम्पीरियल कॉलेज, लंदन में दो बार फेल हुए थे।

मणिशंकर अय्यर के इस इंटरव्यू की क्लिप बीजेपी सोशल मीडिया के हेड अमित मालवीय ने शेयर की है। इसमें मणिशंकर अय्यर को यह कहते सुना और देखा जा सकता है कि जब राजीव गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था तो लोगों ने सोचा, मैंने खुद भी सोचा कि ये एयरलाइन पायलट, दो बार फेल हुए शख्स को कैसे पीएम बनाया जा सकता है। अय्यर ने बताया कि राजीव मेरे साथ कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़े थे और वहां वो फेल हो गए थे। अय्यर ने कहा कि कैंब्रिज में फेल होना कठिन है फर्स्ट क्लास आना आसान है क्योंकि यूनविर्सिटी अपनी रेपोटेशन बरकरार रखने के लिए कोशिश करती है कि कोई फेल ना हो, इसके बावजूद राजीव गांधी फेल हो गए।

अय्यर के मुताबिक इसके बाद राजीव वहां से इम्पीरियल कॉलेज लंदन चले गए लेकिन वो वहां पर भी फेल हो गए। इसीलिए मेरे दिगाम में यह बात आई थी कि ऐसे व्यक्ति को क्या प्रधानमंत्री बनाना। वहीं बीजेपी नेता अमित मालवीय ने मणिशंकर अय्यर के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, पर्दा हटने दो। दूसरी तरफ महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता नाना पटोले ने मणिशंकर अय्यर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, जांच कराने की जरूरत है।