March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पीएम नरेंद्र मोदी का पॉडकास्ट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के फेमस पॉडकास्टर और एआई रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन को इंटरव्यू दिया। लगभग तीन घंटे के इस पॉडकास्ट के पीएम मोदी ने अपने बचपन से लेकर अभी तक के सफर का जिक्र किया। इसके साथ ही मोदी ने तमाम वैश्विक मुद्दों और डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा जैसे ग्लोबल लीडर्स के विषय में भी अपनी राय रखी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी भारतीय पीएम का यह पॉडकास्ट पसंद आया है और यही कारण है कि उन्होंने मोदी के पॉडकास्ट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘ट्रुथ’ पर शेयर किया है।

मोदी ने अपने इस पॉडकास्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा करते हुए उन्हें साहसी नेता बताया है। मोदी ने ट्रंप के पहले कार्यकाल में अमेरिका हुए हाउडी मोदी कार्यक्रम को भी याद किया। मोदी बोले, जब ह्यूस्टन में हाउडी मोदी का आयोजन किया गया था तो ट्रंप वहां मंच से नीचे बैठकर मेरा भाषण सुन रहे थे। यह बहुत बड़ी बात है। मोदी ने बताया कि जब मैंने अपना भाषण खत्म किया तो मैं सीधा ट्रंप के पास पहुंचा और मैंने उनसे कहा कि आइए मंच का एक चक्कर लगाकर यहां बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का अभिवादन करने आते हैं। इस पर बिना देरी किए ट्रंप मेरे साथ मंच की ओर चल दिए, हालांकि उनके सुरक्षातंत्र परेशान हो गए।

मोदी ने बताया कि मुझे ट्रंप की यह बात अच्छी लगी कि वो भी मेरी तरह खुद डिसीजन लेते हैं। मोदी ने ट्रंप पर हुई गोलीबारी की घटना पर बात करते हुए बताया कि जब ट्रंप पर गोली चली तो मुझे बस वही ट्रंप नजर आए जो स्टेडियम में बिना सुरक्षा की परवाह किए मेरा हाथ पकड़कर चल रहे थे। मोदी ने कहा कि जिस तरह मेरे लिए भारत प्रथम है उसी तरफ ट्रंप के लिए अमेरिका  फर्स्ट है और यही समानता तथा अपने देश के लिए प्यार हमारे बीच की बॉन्डिंग को और बढ़ाता है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.