April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पहलगाम में मारे गए लोगों के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देगा एनएसई

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के पीड़ित परिजनों के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने मदद का हाथ बढ़ाया है। एनएसई के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने पीड़ित परिवारों को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इस तरह से एनएसई हर पीड़ित परिवार को लगभग 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगा।

सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा कि दु:ख के इस समय में एनएसई पीड़ितों के साथ खड़ा है। यह हमारे पूरे देश के लिए शोक का क्षण है। पीड़ित परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं और एनएसई हर प्रकार से पीड़ित परिवारों के साथ है।

उधर, देशभर में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों के मन में गुस्सा भरा हुआ है। हर कोई अपनी-अपनी तरह से विरोध जता है। गुजरात के अहमदाबाद में लोगों ने आतंकी हमले का विरोध दर्ज कराते हुए हाथ में काली पट्टी बांध कर  की।  वहीं दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाजियों ने कहा कि हम अपने देश में दहशतगर्दी को पनाह नहीं देंगे। इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लिखे पोस्टर लेकर अपना विरोध जताया और मोदी सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की।

पहलगाम हमले के बाद से केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ एक के बाद एक एक्शन ले रही है। उधर पाकिस्तान को अब सर्जिकल स्ट्राइक का डर सता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *