April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा पूर्व में बेहटा नहर के पास एक सूटकेस में अज्ञात महिला का शव मिलने की घटना में वांछित 1 अभियुक्त व 2 अभियुक्ता गिरफ्तार

रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़        

 

थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा पूर्व में बेहटा नहर के पास एक सूटकेस में अज्ञात महिला का शव मिलने की घटना में वांछित 1 अभियुक्त व 2 अभियुक्ता गिरफ्तार 

गाजियाबाद। थाना लोनी बॉर्डर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10.06.2025 की सुबह को थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में बेहटा नहर के पास एक हरे रंग के सूटकेस में अज्ञात महिला के शव मिलने के सम्बन्ध में थाना लोनी बोर्डर पर वादी द्वारा एक किता तहरीर दी गयी । तहरीर के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना लोनी बोर्डर पर मु0अ0सं0 370/25 धारा 103(1)/238 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया एवं अज्ञात शव की शिनाख्त हेतु दिल्ली के सीमावर्ती थानों एवं आस-पास के थानों में गश्ती तलाश जारी कर शिनाख्त का प्रयास किया गया एवं डीसीआरबी एवं सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त हेतु प्रयास किये गये । गठित टीमों द्वारा स्थानीय सीसीटीवी कैमरों, मैनुअल इनपुट व अन्य सम्भावित सोर्सों की मदद ली गयी । दिनांक 12.06.25 को थाना लोनी बोर्डर पुलिस को सफलता हाथ लगी एवं उक्त अज्ञात घटना का सफल अनावरण कर अज्ञात महिला की शिनाख्त श्रीमती कविता पत्नी सागर नि0 शिव विहार गली न0 3 अम्बिका विहार थाना करावल नगर दिल्ली उम्र करीब 25 वर्ष के रुप में हुई एवं उक्त महिला की हत्या कारित करने वाले 03 अभि0गणों  1. हरवीर सिंह पुत्र सेठराम नि0 शिव विहार गली न0 3 अम्बिका विहार थाना करावल नगर दिल्ली 94 उम्र करीव 52 वर्ष 2. सुमित पुत्र हरवीर सिंह नि0 उपरोक्त उम्र करीब 22 वर्ष  3.गुड्डू पुत्र हरवीर सिंह नि0 उपरोक्त उम्र 18 वर्ष को दिनांक 12.06.25 को गिरफ्तार किया जा चुका है । विवेचना के दौरान अभियुक्त सागर पुत्र हरवीर, विमलेश पत्नी हरवीर सिंह, शिवानी पुत्री हरवीर सिंह, करन पुत्र हरवीर सिंह के नाम प्रकाश में आये एवं धारा 61(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी । आज दिनांक  13.06.25 को पूर्व की घटना में वांछित चल रहे अभि0गण 1. सागर पुत्र हरवीर सिंह निवासी नि0 शिव विहार गली न0 3 अम्बिका विहार थाना करावल नगर दिल्ली 94 उम्र करीव 22 वर्ष  2. विमलेश पत्नी हरवीर सिंह निवासी नि0 शिव विहार गली न0 3 अम्बिका विहार थाना करावल नगर दिल्ली 94 उम्र करीव 48 वर्ष 3.शिवानी पुत्री हरवीर सिंह निवासी नि0 शिव विहार गली न0 3 अम्बिका विहार थाना करावल नगर दिल्ली उम्र करीव 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । वांछित करन पुत्र हरवीर नि0 उपरोक्त अभी फरार चल रहा है । जिसकी गिरफ्तारी हेतु टीम गठन की गयी है । जल्द ही गिरफ्तारी कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी । 

पूछताछ का विवरण- 

अभियुक्तगण ने  पूछताछ के दौरान बताया कि मृतका कविता की सागर से लव मैरिज हुई थी तभी से कविता आये दिन हम लोगों को छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान करती रहती थी काफी समझाने के बावजूद उसके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया हम उसकी रोज-रोज की लड़ाई झगडे से परेशान हो चुके थे और हम इसकी हरकतों से परेशान आकर छुटकारा पाना चाहते थे तभी हम परिवार वालों ने एक षडयंत्र करके इसकी हत्या कर दी और  षडयंत्र के तहत दिनांक 09.06.25 को कविता का झगड़ा सुमित के साथ हो गया था  सुमित ने कविता को धक्का मारकर बैड पर गिरा दिया और कविता की गर्दन सुमित ने चुन्नी से दबा दी थी और जिस बैडशीट से सूटकेस बांधा था उसी बैडशीट को मृतका के मुंह पर रखकर दम घोंट दिया था और पिता हरवीर ने आकर कविता के पैर पकड कर दबा लिये थे, जब तक वह मर नहीं गयी तब तक सुमित उसकी गर्दन दबाता रहा था उसके बाद उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए शिवानी ने मोटरसाईकिल का इंतजाम किया था उसी मोटरसाईकिल पर रखकर पिता हरवीर व गुड्डू सूटकेस में कविता की लाश को ले गये थे । उस समय शिवानी व भाई करन  घर पर ही मौजूद थे । भाई सागर व माता विमलेश देवी ईंट के भट्टे खड़खड़ी में काम कर रहे थे और लगातार सभी लोग सम्पर्क में थे । कविता की लाश को ठिकाने लगाने के बाद हम लोग सागर के पास उसकी बेटी को लेकर भट्टे पर चले गये थे एवं सागर व माता विमलेश को सारी बात बतायी थी । 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता- 

1. सागर पुत्र हरवीर सिंह निवासी नि0 शिव विहार गली न0 3 अम्बिका विहार थाना करावल नगर दिल्ली 94 उम्र करीब 22 वर्ष (मृतका का देवर) 

2. विमलेश पत्नी हरवीर सिंह निवासी नि0 शिव विहार गली न0 3 अम्बिका विहार थाना करावल नगर दिल्ली 94 उम्र करीब 48 वर्ष  (मृतका की सास) 

3. शिवानी पुत्री हरवीर सिंह निवासी नि0 शिव विहार गली न0 3 अम्बिका विहार थाना करावल नगर दिल्ली  उम्र करीब 25 वर्ष (मृतका की ननद) 

आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग- 

अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना लोनी बॉर्डर पर उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है । 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *