
गाजियाबाद । गौरतलब है कि है कि 16 जून को थाना कविनगर पर सिद्धार्थ रस्तौगी अजन्ता कोल्ड इन्डस्ट्रीयल एरिया कविनगर ने थाना कविनगर पर आकर सूचना दी कि उनके स्टाफ अमित कुमार जो फर्म का 8.15 लाख रूपये कोटक महेन्द्रा बैंक राजनगर में जमा करने जा रहा था, रास्ते मे नेहरूनगर फ्लाई ओवर के नीचे तीन अज्ञात मोटर साईकिल सवार बदमाशों ने अमित की आँख मे मिर्च पाऊडर डालकर असलहा दिखाकर 8.15 लाख रूपये व चैक का बैग लूटकर भाग गये। इस सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के अनावरण हेतु टीमें गठित की गयी।
इसी क्रम में आज दिनाँक-20/06/25 को सिकरोड रोड थाना क्षेत्र कविनगर मे थाना कविनगर व स्वाट टीम क्राईम ब्रान्च पुलिस कमिश्नरेट गाजियबाद द्वारा उपरोक्त लूट की घटना करने वाले बदमाश सूरज, नितिन व मनीष को बाद पुलिस मुठभेड गिरफ्तार करने मे महत्तवपूर्ण सफलता अर्जित की गयी, जिनके कब्जे से उपरोक्त लूट से सम्बन्धित 4 लाख 30 हजार रूपये नगद, 3 अदद तमंचे 315 बोर मय जिन्दा व खोखा कारतूस तथा मोटर साईकिल आर वन 5 बरामद हुई । दौराने मुठभेड आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग में बदमाश सूरज व नितिन पैर मे गोली लगने से घायल हो गये। गिरफ्तार अभियुक्तों के 2 अन्य साथी मौके से मोटर साईकिल सहित फरार हो गये थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु तत्काल घेरा बन्दी व चैकिंग की गयी तो थाना मधुबन बापूधाम पुलिस द्वारा बुनकर मार्ट के पास दोनो अभियुक्तो ब्रिजेश व अंकुश उर्फ काले को पुलिस मुठभेड के बाद गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गयी। जिनके कब्जे से उपरोक्त लूट से सम्बन्धित 1 लाख रूपये नगद, नाजायज असलहे जिन्दा व खोखा कारतूस तथा लूट की घटना करने मे प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त मनीष ने गिरफ्तारी के बाद थाने जाते समय रास्ते में एनडीआरएफ ग्राऊण्ड के पास हैड कांस्टेबल की पिस्टल छीन कर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस फायरिंग मे मनीष भी घायल हो गया था। घायलों को वास्ते उपचार सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।
पूछताछ का विवरण-पूछताछ पर अभियुक्त सूरज यादव ने बताया कि वह ग्रेजुएट है तथा पहले टाटा स्टील फैक्ट्री में तथा उसके बाद रिलाइंस मे नौकरी कर चुका है । पिछले वर्ष 2024 में वह थाना कोतवाली नगर गाजियाबाद से हत्या के प्रयास व छेड़खानी में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद इसकी नौकरी छूट जाने के कारण वर्तमान समय मे टैक्सी चलाता है। अभियुक्त मनीष ने पूछने पर बताया कि वह 8वीं तक पढा है तथा पिछले 5 वर्षो से क्रीमवेल आईसक्रीम अजन्ता कोल्ड स्टोर लाल कुआँ मे लोडिंग व अनलोडिंग का काम करता है। अभियुक्त नितिन ने पूछने पर बताया कि वह 12वीं तक पढा है तथा मजदूरी का काम करता है। पिछले वर्ष वह जेल गया था जहाँ उसकी मुलाकात सूरज से जेल मे हुई थी तभी से उन दोनो की दोस्ती हो गयी थी। अभियुक्त अंकुश उर्फ काले ने पूछने पर बताया कि वह 10वीं पास है तथा एसी रिपेयरिंग का काम करता है। अभियुक्त ब्रिजेश ने पूछताछ पर बताया कि वह 8वीं पास है तथा मजदूरी का काम करता है तथा वर्ष 2022 मे थाना कोतवाली गाजियाबाद से शराब तस्करी मे जेल जा चुका है। अभियुक्त अमित ने पूछने पर बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से क्रीमवेल आईसक्रीम अजन्ता कोल्ड स्टोर में ड्राईविंग का काम करता है तथा फर्म के पैसे भी बैंक मे जमा कराने जाता रहता है। इसके अलावा अमित ने लोन पर एक छोटा हाथी तथा आईसर 407 गाडी ले रखी है जिनकी किस्ते जमा नही हो पा रही थी।
अभियुक्तगणों ने बताया कि सूरज यादव ने जेल से छूटने के बाद मनीष से कहा कि मुझे केस लडने के लिए पैसे चाहिए तुम्हारी कम्पनी से कैश जमा होने जाता होगा इस पर मनीष ने कहा कि हमारी कम्पनी से कैश बैंक मे जमा होने के लिए जाता रहता है। मेरा चचेरा भाई अमित कैश जमा करने जाता है मैं उससे बात करूँगा । इसके बाद अमित, मनीष और सूरज ने कैश बैंक मे जमा होने जाते समय लूटने की योजना बनायी । सूरज ने अपने जेल के साथी नितिन से इस सम्बन्ध मे बात की, नितिन ने अपने दोस्तो ब्रिजेश व अंकुश उर्फ काले को इस काम के लिए तैयार किया। घटना के एक दिन पहले सभी ने मिलकर कैश लूट की योजना बना ली थी कि वारदात को कैसे अंजाम देंगे । दिनाँक-16/06/25 को अमित ने क्रीमवेल अजन्ता कोल्ड स्टोर से 8 लाख 15 हजार रूपये बैंक मे जमा करने के लिए और कैश का बैग लेकर निकलते समय मनीष को इशारा कर दिय़ा कि वह कैश लेकर निकल रहा है, मनीष ने सूरज को फोन करके बता दिया कि अमित कैश लेकर निकल गया । सूरज ने अपने दोस्त नितिन को फोन करके बताया कि अमित कैश लेकर निकल चुका है। लूट करने वालों में ब्रिजेश मोटरसाईकिल चला रहा था अंकुश मिर्च पाऊडर लेकर बीच मे बैठा था तथा नितिन असलहा लेकर पीछे बैठा था। अमित कोल्ड स्टोर से निकलकर पहले अपने घर गया और 1 लाख 15 हजार रूपये अलग निकाल लिए फिर अमित कैश का बैग लेकर नेहरू नगर रोड की तरफ गया पीछ-पीछे ब्रिजेश, अकुश व नितिन भी गये इनसे कुछ दूरी पर सूरज भी दूसरी मोटर साईकिल से पीछे-पीछे चल रहा था । नेहरू नगर फ्लाईओवर नर्सरी के पास जैसे ही अमित के बराबर में मोटर साईकिल आयी अमित ने स्कूटी रोक दी नितिन ने अमित से बैग ले लिया और अंकुश ने उसकी तरफ मिर्च पाऊडर फेक दिया और पैसों का बेग लेकर चले गये। सूरज भी इनके पीछे-पीछे चला गया ग्राम नाहल झाल पर पहुँचकर नितिन, ब्रिजेश व अंकुश ने कैश के बैग से 1 लाख 70 हजार रूपये निकाल लिए तथा बचे हुए सारे पैसे सूरज ने दूसरे बैग में रख लिए और पहला बैग नहर मे फेंक दिया और बताया कि बाकी पैसों का बटवारा बाद मे करेंगे। ये लोग आज पैसों का बटवारा करने आये थे कि गिरफ्तार हो गये। अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर अभियुक्त अमित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके कब्जे से 1 लाख 15 हजार रूपये बरामद हो गये है। गिरफ्तार अभियुक्तों से कुल 6 लाख 45 हजार रूपये बरामद हो चुके है। बाकी पैसे सामान खरीदने, उधार चुकाने व मौज मस्ती मे खर्च कर दिये है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता- 1.सूरज यादव पुत्र अशोक यादव निवासी मकान नंबर 6 शंकर विहार कॉलोनी मानसरोवर लाल कुआं थाना वेव सिटी गाजियाबाद मूल पता ग्राम बलवाड़ा थाना बलवाड़ा जिला फर्रुखाबाद उम्र करीब 24 वर्ष (मुठभेड़ मे घायल)2.नितिन कुमार पुत्र सरदार सिंह निवासी छोटा मोहल्ला ग्राम खेड़ा थाना पिलखवा जनपद हापुड़ उम्र करीब 20 वर्ष (मुठभेड़ मे घायल) 3.मनीष पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी कृष्ण विहार कॉलोनी लाल कुआं थाना वेव सिटी जनपद गाजियाबाद मूल पता ग्राम रसीदाबाद थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद उम्र करीब 30 वर्ष (मुठभेड़ मे घायल)
4.अंकुश उर्फ काले पुत्र कमल निवासी ग्रा कुसलिया थाना मसूरी गाजियाबाद उम्र करीब 19 वर्ष (मुठभेड़ मे घायल)
5.ब्रिजेश पुत्र राजकुमार निवासी छोटा मोहल्ला ग्राम खेडा थाना पिलखुआ जनपद हापुड उम्र करीब 28 वर्ष (मुठभेड़ मे घायल) 6.अमित पुत्र रतिराम निवासी म0न0-126 कृष्णा विहार लाल कुआ गाजियाबाद मूल पता ग्राम रशीदाबाद तिवारियन थाना कम्पिल जनपद-फर्रूखाबाद उम्र करीब 31 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
1.नाजायज तमंचा 315 बोर- 5 अदद मय जिन्दा व खोखा कारतूस 2.लूटे गये 6.45 लाख रूपये 3.लूट के पैसों से खरीदा गया मोबाईल वीवो कम्पनी (कीमत 31 हजार रू0) 4.बैंक मे जमा किये गये 26 हजार 400 रू0 की रसीद (लूट के रूपयो से सूरज द्वारा जमा किये गये) 5.घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल।
आपराधिक इतिहासः
1.अभियुक्त सूरज यादव के विरूद्ध गाजियाबाद में 3 अभियोग पंजीकृत है।
2.अभियुक्त नितिन के विरूद्ध हापुड मे 1 व गाजियाबाद में 2 कुल 3 अभियोग पंजीकृत है।
3.अभियुक्त मनीष के विरूद्ध गाजियाबाद मे 2 अभियोग पंजीकृत है। 4.अभियुक्त अंकुश उर्फ काले के विरूद्ध गाजियाबाद में 2 अभियोग पंजीकृत है। 5.अभियुक्त ब्रिजेश के विरूद्ध हापुड मे 1 व गाजियाबाद मे 2 कुल 3 अभियोग पंजीकृत है।
6.अभियुक्त अमित के विरूद्ध गाजियाबाद मे 1 अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-
1.स्वाट टीम क्राईम ब्रान्च गाजियाबाद
2.स्वाट टीम नगर जोन
3.थाना कविनगर पुलिस टीम
4.थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम

