विकास कार्यों की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए वर्किंग रेट पर आबंटित करने होंगे टेंडर
Oplus_0
हिंद फोकस न्यूज़
ब्लो रेट टेंडर आबंटन की परिपाटी से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को बचत कम नुकसान ज्यादा
विकास कार्यों की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए वर्किंग रेट पर आबंटित करने होंगे टेंडर
ब्लो रेट टेंडर परिपाटी से गुणवत्ता मेंटेन न होने से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की साख को लग रहा बट्टा
-कर्मवीर नागर प्रमुख
गौतमबुद्धनगर। प्रायः देखने में आ रहा है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ब्लो रेट टेंडर आबंटन की परिपाटी से प्राधिकरण को फायदा कम नुकसान ज्यादा हो रहा है। क्योंकि ब्लो रेट पर टेंडर लेने वाले ठेकेदार गुणवत्ता को मेंटेन नहीं कर पा रहे हैं। जिससे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की साख को बट्टा लगने के साथ-साथ विकास कार्यों में खर्च हो रही धनराशि भी एक तरह से बर्बाद हो रही है। ब्लो रेट पर टेंडर देने से प्राधिकरण को हो रही नाम मात्र की बचत विकास कार्यों में खर्च हो रही शेष धनराशि को बर्बाद कर रही है। इसीलिए प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे रहे कार्यों की शिकायत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ब्लो रेट टेंडर परिपाटी से प्राधिकरण द्वारा की जा रही बचत हड्डी चूसने की कहावत की समान है। इसलिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को ब्लो रेट पर टेंडर देने की परिपाटी को बंद करके वर्किंग रेट पर टेंडर आवंटन प्रक्रिया प्रारंभ करनी होगी अन्यथा घटिया गुणवत्ता के कार्यों से प्राधिकरण के धन की बर्बादी यूं ही होती रहेगी।
