June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे, पूजा अर्चना कर भगवान दूधेश्वरनाथ का किया रुद्राभिषेक

रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़                                                                               

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे, पूजा अर्चना कर भगवान दूधेश्वरनाथ का किया रुद्राभिषेक

-मुख्यमंत्री जी ने किया श्रावण कावड़ मेला- 2025 का शुभारंभ

-माननीय मुख्यमंत्री आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर करेंगे पुष्प वर्षा 

मुख्यमंत्री श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में आधे घंटे तक रहे, जिलाधिकारी दीपक मीणा से ली कांवड़ियों व कांवड़ मेला संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी


गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ रविवार की सुबह अचानक से गाजियाबाद स्थित सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में पहुंचे। यहां पहुंचने पर दूधेश्वरनाथ वेद पाठशाला के विद्यार्थियों ने सनातन परपंरागत के अनुसार मुख्यमंत्री योगी का स्वागत किया। इसके बद मुख्यमंत्री ने श्रवण माह के पावन अवसर पर श्रवण कावड़ मेला 2025 का भव्य शुभारंभ किया।

इससे पहले  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज के सान्निध्य में भगवान दूधेश्वर नाथ का विधिपूर्वक रुद्राभिषेक किया। और कांवड़ मेले की आध्यात्मिक शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजियाबाद का दूधेश्वरनाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का जीवंत स्वरूप है। उन्होंने श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज को इसके संरक्षण और आध्यात्मिक विकास के लिए धन्यवाद दिया।

श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने बताया कि रविवार सुबह एकाएक मुख्यमंत्री मंदिर आने की सूचना दी गई। इसके बाद मुख्मयंत्री आगमन पर उनके पूजा अर्चना की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनसे पर्यटन विभाग द्वारा दूधेश्वरनाथ कोरिडोर निर्माण कार्य में प्रगति संबंधी जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी बताया कि वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों से गुजरने वाले रास्तों से कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने के लिए जा रहे हैं। वे जनपद मुजफ्फरनगर व मेरठ की सीमा से होकर जाने वाले कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर से सीधे पुलिस लाइन गाजियाबाद गये, जहां से वे हेलीकॉप्टर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों से गुजरने वाले कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने के लिए रवाना हो गये।

श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में आधे घंटे तक रहे। उन्होंने पूजा अर्चना के बाद जिलाधिकारी दीपक मीणा से कांवड़ मेला संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कांवड़ियों के लिए मंदिर परिसर में शानदार व्यवस्था देखकर मुख्यमंत्री प्रसन्न नजर आये। उन्होंने इसके लिए श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर के श्रीमहंत नारायण गिरि , मंदिर प्रशासन व जनपद के अधिकारियों को प्रशंसा की। इस मौके पर गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, शहर विधायक संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *