April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक से चूक गए सचिन यादव, नीरज चोपड़ा का निराशाजनक प्रदर्शन

नई दिल्ली। जापान के टोक्यो में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में सबकी निगाहें भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पर थीं। पिछली बार के गोल्ड मेडल विजेता रहे नीरज का इस बार का फाइनल में प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा और वो आठवें नंबर पर रहे। हालांकि भारत के एक और खिलाड़ी सचिन यादव ने बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया मगर दुर्भाग्य से वो एक पायदान से मेडल से चूक गए और उन्हें चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इस प्रतियोगिता में त्रिनिदाद और टोबैगो के खिलाड़ी केशोर्न वालकॉट ने 88.16 मीटर स्कोर करके गोल्ड मेडल जीता और अपने देश का मान बढ़ाया।

ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स दूसरे नंबर पर रहे। पीटर्स ने दूसरे प्रयास में 87.38 मीटर की दूरी पर भाला फेंका और सिल्वर मेडल हासिल किया। यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन 86.67 मीटर का थ्रो करके ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे। पेरिस ओलंपिक 2024 के गोल्ड मेडलिस्ट पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम के नाम को लेकर भी काफी चर्चा हो रही थी मगर वो फाइनल में पहले राउंड में ही बाहर हो गए। अरशद इस चैंपियनशिप में 10वें नंबर पर रहे। वहीं नीरज चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने पहले थ्रो में 83.65 मीटर दूरी पर भाला फेंका। इसके बाद उनका दूसरा थ्रो 84.03 मीटर का रहा। नीरज ने तीसरा थ्रो फाउल किया। चौथे थ्रो में नीरज चोपड़ा का भाला 82.86 मीटर दूर गया जबकि उनका पांचवां थ्रो भी फाउल रहा।

जबकि सचिन यादव अपने करियर का बेस्ट (86.27 मीटर) प्रदर्शन करते हुए नीरज और अरशद नदीम जैसे दिग्गजों से आगे निकल गए। उन्होंने भारत के लिए मेडल की उम्मीद जगाई मगर मेडल जीतने का उनका सपना पूरा नहीं हो पाया। सचिन को मेडल हासिल करने के लिए 86.67 मीटर से ज्यादा की दूरी का थ्रो करना था मगर वो सिर्फ 0.40 मीटर से चूक गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *