September 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एशियन गेम्स 2026 और डायमंड लीग का फाइनल नहीं खेल पाएंगे नीरज चोपड़ा

नई दिल्ली। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा चोट की वजह से एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा नीरज डायमंड लीग का फाइनल भी नहीं खेल पाएंगे। डायमंड लीग का फाइनल मुकाबला 4-5 सितंबर को ब्रुसेल्स में होना है जबकि इस बार के एशियन गेम्स की मेजबानी जापान कर रहा है। बताया जा रहा है कि अभ्यास के दौरान नीरज के टखने में लिगामेंट टियर हो गया। नीरज का न खेल पाना भारत के मेडल की उम्मीदों के लिए एक झटका है। नीरज ने खुद एक भावुक पोस्ट के जरिए अपनी इंजरी के बारे में जानकारी दी है।

लुसाने डायमंड लीग में नीरज ने 88.05 मीटर का थ्रो किया था। यह सीजन का उनका बेस्ट थ्रो था। नीरज ने एक्स पर पोस्ट किया, काफी मेहनत के बाद, मुझे लगा कि लुसाने में सीजन के बेस्ट थ्रो के साथ मुझे वह रिदम मिल रहा है जिसकी मुझे तलाश थी पद दुर्भाग्स से ट्रेनिंग के दौरान मेरे एंकल में लिगामेंट टियर हो गया है। डॉक्टर और टीम से सलाह के बाद फैसला किया है कि मैं इस सीजन के बाकी हिस्से में हिस्सा नहीं लूंगा। नीरज ने निराशा जताते हुए कहा कि ऐसा तब हुआ जब मुझे यह लग रहा था कि मैं अपनी लय पाने के करीब हूं। लेकिन जैसा कि कहा जाता है, सफर में रुकावटें आती हैं तो अब मेरा लक्ष्य ठीक प्रकार से रिकवर होने के बाद पूरी मजबूती से वापसी करने पर है।

नीरज के बाहर होने के बाद अब रोहित यादव पर सबकी निगाहें होंगी। एशियन गेम्स में भारत को पदक दिलाने का दारोमदार अब रोहित के ऊपर होगा। हाल ही में भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स सिल्वर लेवल कॉन्टिनेंटल टूर स्पर्धा में रोहित ने 87.68 मीटर का थ्रो किया था जो कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस जीत के बाद से रोहित चर्चा में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *