March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ICC ने दूसरी बार चुना बेस्ट ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा साल 2021 के बेस्ट मेन्स-वुमेन्स क्रिकेटर्स के नाम घोषित कर दिए हैं। भारत की ओर से गई खिलाड़ियों की लिस्ट में इस बार सिर्फ स्मृति मंधाना का नाम शामिल हुआ है। उन्हें 2021 का तीनों फॉर्मेट में बेस्ट वुमेन्स क्रिकेटर चुना गया है। मंधाना ने यह खिताब दूसरी बार अपने नाम किया है। आईसीसी वुमेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2021 के लिए इंग्लैंड की Tammy Beaumont, साउथ अफ्रीका की Lizelle Lee और आयरलैंड की Gaby Lewis को भी नॉमिनेट किया गया था। लेकिन इन सभी को मात देते हुए मंधाना ने खिताब पर कब्जा जमा लिया है।पिछले साल मंधाना ने तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में कुल 22 इंटरनेशनल मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 38.86 की औसत के साथ 855 रन बनाए थे। इस परफार्मेंस के दौरान मंधाना ने एक शतक और पांच अर्धशतक भी जमाए थे।

हाल ही में साउथ अफ्रीका और भारतीय टीम के बीच होने वाले मैचों में भारतीय टीम ने दो वनडे जीते थे, दोनों में मैचों में मंधाना ने शानदार भूमिका निभाई थी। मंधाना ने एक वनडे में नाबाद 80 रन और उसके बाद होने वाले टी20 में भी नाबाद 48 रन बनाए थे।गौरतलब है कि पिछले साल 2 टेस्ट मैचों में मंधाना 244 रन बनाकर वर्ल्ड में टॉप स्कोरर बन गई थीं। जिसमें एक शतक भी शामिल था। भारत की ही खिलाड़ी शेफाली वर्मा उनसे सिर्फ 2 रन पीछे रही थीं। इसके अलावा वनडे में मंधाना ने 11 मैच खेले थे जिसमें 352 रन बनाए थे और वर्ल्ड में 11वें नंबर स्थान पर रही थीं। पिछले साल मंधाना ने 9 T-20 इंटरनेशनल मैच खेले थे, जिसमें वो 255 रन बनाकर 5वें नंबर पर आकर टॉप स्कोरर बन गई थीं।

ICC के बाकी अवॉर्ड्स किसके नाम दर्ज़ हैं?

  • मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर- जो रूट (इंग्लैंड)
  • मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर- बाबर आजम (पाकिस्तान)
  • वुमेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर- Lizelle Lee (साउथ अफ्रीका)
  • अंपायर ऑफ द ईयर – Marais Erasmus (साउथ अफ्रीका)
  • मेन्स टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर– Mohammad Rizwan (पाकिस्तान)
  • वुमेन्स टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर– Tammy Beaumont (इंग्लैंड)
  • इमर्जिंग मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर – Janneman Malan (साउथ अफ्रीका)
  • इमर्जिंग वुमेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर  – Fatima Sana (पाकिस्तान)
  • मेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर – Zeeshan Maqsood (ओमान)
  • वुमेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर – Andrea-Mae Zepeda (ऑस्ट्रिया)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *