March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गुलाम नबी आजाद को मिला पद्म सम्मान तो कपिल सिब्बल ने गांधी परिवार को घेरा,

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने गुलाम नबी आजाद को पद्म सम्मान देने का एलान किया और अब इसके जरिए कांग्रेस नेतृत्व पर एक और वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने निशाना साध दिया है। नाम लिए बिना गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया कि गुलाम नबी आजाद को देश ने पद्म भूषण सम्मान दिया। आपको बधाई भाईजान। सबसे दुख की बात ये कि राष्ट्र उनके योगदान को सलाम कर रहा है, लेकिन कांग्रेस को गुलाम नबी की सेवाओं की जरूरत नहीं है। सिब्बल के इस ट्वीट से साफ है कि गांधी परिवार के खिलाफ नेताओं की नाराजगी अभी खत्म नहीं हुई है। इस ट्वीट से ये भी लग रहा है कि आने वाले दिनों में सोनिया और राहुल के खिलाफ और भी आवाजें उठ सकती हैं।

गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वो जम्मू-कश्मीर के सीएम के अलावा केंद्र की सरकारों में महत्वपूर्ण मंत्रालयों को भी बतौर मंत्री संभाल चुके हैं। पिछले साल गुलाम नबी की राज्यसभा सदस्यता खत्म हो गई थी। कांग्रेस ने इसके बाद उन्हें राज्यसभा में भेजना गवारा नहीं किया। इसी को सिब्बल ने गांधी परिवार पर निशाना साधने का मुद्दा बना लिया है। बता दें कि सिब्बल और गुलाम नबी उन 26 नेताओं में रहे हैं, जिन्होंने कांग्रेस के मौजूदा नेतृत्व और उसके तौर तरीकों पर सवाल खड़े करते हुए सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी। उसके बाद से ही इन नेताओं को गांधी खानदान ने किनारे करने में देर नहीं लगाई।

गुलाम नबी ने राज्यसभा से विदाई के दौरान अपने भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। वहीं, मोदी ने उन्हें विदाई देते हुए रुंधे गले से कहा था कि उन्हें गुलाम नबी की सेवाएं हमेशा याद रहेंगी। इसके बाद अब गुलाम नबी को पद्म सम्मान देकर पीएम मोदी की सरकार ने दिखा दिया है कि देश की राजनीति में गुलाम नबी कितने महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, ये सम्मान अब कांग्रेस चलाने वाले गांधी खानदान के खिलाफ बगावत का नया सबब भी बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *