March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लासिथ मलिंगा ने लिया क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास

नई दिल्ली। श्रीलंका के 2014 के टी20 वर्ल्ड कप टीम के कप्तान रहे लासिथ मलिंगा  ने आज क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इस साल की शुरूआत में मलिंगा ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट को अलविदा कहा था। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि मलिंगा को उम्मीद थी कि टी20 वर्ल्ड कप 2021 की टीम में उनका चयन किया जाएगा। लेकिन इस मैच में टीम में उन्हें जगह नहीं दी गई। इसके बाद मलिंगा ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट से भी संन्यास ले लिया है। बता दें, मलिंगा 2011 में टेस्ट और 2019 में वनडे क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं।

इस मामले में मलिंका ने टी20 क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है, इसके साथ ही मलिंगा ने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने क्रिकेट के कुछ खास पलों को साझा किया है। इसके साथ ही वीडियो को पोस्ट करते हुए मलिंगा ने लिखा “मैं टी20 क्रिकेट छोड़ रहा हूं और सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर रहा हूं। उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने मेरी यात्रा में मेरा साथ दिया और आने वाले वर्षों में युवा क्रिकेटरों के साथ मेरे अनुभव को साझा करने के लिए उत्सुक हूं।”

वहीं अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा करते हुए मलिंगा ने कहा, “पिछले 17 वर्षों में मैंने जो अनुभव हासिल किया है, उसकी अब मैदान में जरूरत नहीं होगी क्योंकि मैंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के लिए टी20ई क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। जबकि मेरे जूते आराम करेंगे, खेल के लिए मेरा प्यार कभी आराम नहीं करेगा।” गौरतलब  है कि मलिंगा ने श्रीलंका के लिए 30 टेस्ट, 226 वनडे और 84 T20I मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 546 विकेट झटके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *