June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली में नर्सरी से पांचवीं तक के स्कूल बंद, ऑनलाइन चलेंगी क्लास, बढ़ते प्रदूषण के चलते लिया गया फैसला

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भयंकर प्रदूषण की चपेट में है। हालात यह है कि दिन पर दिन प्रदूषण का बढ़ता जा रहा है। इस वजह से दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। बच्चों की पढ़ाई का लॉस न हो इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलाने को कहा गया है। प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बच्चों को बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश दिल्ली के सभी सरकारी, गैर सरकारी मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश है कि सभी स्कूलों के प्रिंसिपल तत्काल यह सुनिश्चित करें कि अगले आदेश तक बच्चों की कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएं और इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली न हो। किसी भी स्थिति में बच्चों को स्कूल न बुलाया जाए। उधर, दिल्ली में वाहनों से होने पर प्रदूषण को कम करने के लिए सीएक्यूएम के द्वारा बनाई गई एक्सपर्ट कमेटी की आज पहली बैठक हुई। इसमें दिल्ली में प्रदूषण के मुख्य कारणों पर लंबी चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में भिन्न भिन्न सेगमेंट की गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण, उसके जोखिम का आंकलन किया गया। इसके अलावा ईवी गाड़ियों और उससे संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरतों पर भी बातचीत की गई।

बता दें हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 प्रतिबंध लागू किया गया है। इसके तहत निर्माण कार्यों और औद्योगिक गतिविधियों पर पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके अलावा स्कूलों और कार्यालयों को हाइब्रिड मोड अपनाने की सलाह दी गई। उधर, सिंगापुर उच्चायोग ने दिल्ली में प्रदूषण पर चिंता जताते हुए अपने नागरिकों को इस संबंध में एहतियात बरतने के लिए एडवाइजरी जारी की है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने प्रदूषण संबंधी मामले पर गौर करते हुए आज ही कहा कि इस मामले पर बुधवार को तीन न्यायाधीशों की बेंच के सुनवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *