July 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी, लव जिहाद की बात लिख कहा- जल्दी ही जवाब दिया जाएगा

नई दिल्ली। एक्टर सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में धमकी देने के बाद अब आमिर खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी दी गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियो के जरिए एक्टर आमिर खान को धमकी दी गई है। लॉरेंस गैंग की तरफ से आमिर को ये धमकी आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने दी है। दोनों लॉरेंस बिश्नोई के भाई बताए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट में लव जिहाद का उल्लेख कर एक्टर आमिर खान को धमकी दी गई है। पोस्ट में जय श्रीराम और जय सीताराम लिखा गया है। जिसके बाद लिखा गया है- मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ, हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खआन जैसे लोग इसे बढ़ावा दे रहे। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और बहुत जल्द इसका जवाब इसको (आमिर खान) दिया जाएगा। पोस्ट में लिखा है ये चीज (लव जिहाद) हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दिए जाने का मामला आमिर खान की तीसरी शादी के बाद हुआ है।

आमिर खान ने बीते दिनों ही गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है। इससे पहले आमिर खान ने रीना और किरण राव से शादी की थी। रीना और किरण दोनों ही हिंदू थीं। तीसरी शादी के बाद आमिर खान पर लव जिहाद का आरोप लगने लगा। जिसके जवाब में आमिर खान ने बताया कि उनकी नई पत्नी गौरी स्प्रैट ईसाई हैं। आमिर खान के हवाले से ये भी कहा गया कि शादी के बाद भी उन्होंने रीना और किरण राव का धर्म परिवर्तन नहीं कराया था। दोनों ही हिंदू धर्म को मानती थीं। इसके बावजूद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने आमिर को भी निशाने पर लेने की बात कही है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई बहुत खतरनाक अंतरराष्ट्रीय गैंग चलाता है। उस पर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या कराने और सलमान खान के घर पर फायरिंग कराने का भी आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *