दिल्ली

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने हासिल की बड़ी राजनीतिक उपलब्धि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

शेयर करें:

नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक बहुत ही बड़ी राजनीतिक उपलब्धि हासिल की है। मेलोनी के नाम इटली के युद्ध के बाद के इतिहास में लगातार सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मेलोनी से पहले सिल्वियो बर्लुस्कोनी इटली के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे थे उन्होंने साल 2001 से 2005 के बीच 1,412 दिनों तक सत्ता संभाली थी। जबकि मेलोनी ने आज 4 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री रहते हुए 1,413 दिन पूरे कर लिए। मेलोनी की खास उपलब्धि के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी है।

मोदी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, मेरी मित्र मेलोनी की यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है। भारत-इटली कीी विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में उनकी दोस्ती की अहम भूमिका रही है और मैं हमारे देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए हमारे करीबी सहयोग को जारी रखने की उम्मीद करता हूं। आने वाले वर्षों में उनकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी आजाद भारत में अब तक के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने इसी साल जून में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी। मोदी की इस एतिहासिक उपलब्धि की चर्चा देश ही नहीं दुनिया भर में हो रही है। तब इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने भी मोदी के साथ अपनी फोटो पोस्ट करते हुए उन्हें बधाई दी थी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के बीच एक बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मोदी और मेलोनी की मुलाकात हमेशा ही चर्चा का विषय बनती रहती है। मेलोनी खुद पीएम मोदी से कह चुकी हैं कि वो उनको देखकर जनता की भलाई के लिए काम करने के तरीकों की सीख लेती हैं। अभी मई में मोदी जब इटली दौरे पर गए थे तब उन्होंने अपनी दोस्त मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पैक गिफ्ट किया था। मोदी का यह गिफ्ट भी बहुत चर्चा में रहा था।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें