August 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अनबन की ख़बरों के बीच सुनीता आहूजा ने वापस ली तलाक की अर्जी, गोविंदा को नहीं छोड़ेंगी सुनीता

नई दिल्ली। एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। दोनों के बीच की अनबन अब पब्लिक में भी आ गई है। हाल ही में गोविंदा और सुनीता के तलाक को लेकर खबरें आईं। रिपोर्ट थी कि सुनीता ने तलाक के लिए केस फाइल किया है। बुधवार को सुनीता को फैमिली कोर्ट के बाहर भी देखा गया। इसके बाद से दोनों के तलाक की खबरों को हवा मिली। हालांकि, अब सुनीता के फैमिली कोर्ट जाने की वजह सामने आ गई है।

फैमिली कोर्ट क्यों पहुंचीं सुनीता?

दरअसल, सुनीता फैमिली कोर्ट तलाक केस वापस लेने गई थी। एबीपी न्यूज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुनीता ने तलाक का केस फाइल किया हुआ था उसे ही वो वापस लेने के लिए फैमिली कोर्ट पहुंची थीं। अब गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कन्फर्म किया है कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ तलाक का केस वापस ले लिया है। वहीं जब फ़ोटोग्राफ़रों ने सुनीता से उनके आने के बारे में पूछा, तो उन्होंने अपनी खास हाज़िरजवाबी के साथ जवाब दिया, ‘बर्थडे मनाने आए हैं’ और फिर अपनी कार में बैठ गईं। गोविंदा के मैनेजर, शशि सिन्हा ने कहा, ‘लेकिन एक बार जब मामला कोर्ट में पहुंच जाता है, तो पूरी दुनिया को पता चल जाता है। क्या दुनिया को यह जानने की ज़रूरत थी? इसकी कोई ज़रूरत नहीं थी। परिवार के मामले परिवार के अंदर ही रहने चाहिए। कई बातें बैठकर बातचीत करने से सुलझ जाती हैं। अगर आज केस वापस लिया जाना था, तो इसे शुरू में दायर ही क्यों किया गया था? इससे मुझे दुख होता है। हम तमाशा क्यों बन गए?’

बता दें कि गोविंदा और सुनीता के बीच में लंबे समय तकरार देखने को मिल रहा है। सुनीता गोविंदा पर कई आरोप भी लगा चुकी हैं। गोविंदा को सुनीता ने शुगर डैडी का टैग भी दिया। दरअसल, गोविंदा रानी स्वर्णकार संग फिल्म करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम है ‘रूपा’ फिल्म की गोविंदा ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी है। गोविंदा और रानी को कई बार साथ में देखा गया। हाल ही में दोनों एयरपोर्ट भी स्पॉट हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *