September 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आज बिग बॉस के घर में माही विज और मैरी कॉम के बीच होगा घमासान, मैरी कॉम को चाहिए ”फुल इज्जत”

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस बार बिग बॉस के घर में माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, गुल्लू, कनिका मान, अमन गांधी, यांग डीएसए और आसिफ खान जैसे टीवी और ओटीटी के जाने-माने चेहरों ने एंट्री मारी है। शो का पहला हफ्ता और पहले हफ्ते के वीकेंड का वार भी गुजर चुका है।

बिग बॉस सीजन 20 का नया प्रोमो अब सामने आ गया है। इस प्रोमो के मुताबिक आज बिग बॉस के घर माही विज और मैरी कॉम के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलने वाली है। दरअसल, बिग बॉस के पूछने पर माही मैरी का नाम भूल जाती है और उदिति से पूछती है इस बॉक्सर का नाम क्या है… उदिति कहती है मैरी …इसके बाद माही मैरी का नाम लेती है जहां से ये लड़ाई किचन एरिया तक आ जाती है। जहां मैरी का लॉजिक ये रहता है पूरी दुनिया मेरा नाम जानती है तुम्हे कैसे नहीं पता? रिस्पेक्ट मी! इसपर माही कहती है मैं आपकी रिस्पेक्ट क्यों करूं?

बता दें माही पहले से ही मैरी कॉम से चिढ़ी हुई रहती है। क्यूंकि हाल ही में माही और यंग की दोस्ती टूटी है जिसकी वजह मैरी कॉम हैं दरअसल, माही बेडरूम में अरिश्फा और उदिती को बता रही थी कि वो यंग को मिस कर रही है लेकिन वो बात नहीं करेगी आगे से क्यूंकि उसे अच्छा नहीं लगा जिस तरह यंग आसिफ और स्काउट के साथ मिलकर बाकी लोगों को बुली करने की कोशिश करता है और उसने उसे दिल से छोटा भाई माना था और अपनी बेटी की कसम खाई थी उसके लिए। यहां माही इस पूरे सिचुएशन में खुद को गाली देती है लेकिन मैरी कॉम ये बाते सुन लेती है और किचन में यंग और स्काउट को बता देती है कि माही ने यंग को गाली दी। जिसके बाद यंग माही से बहुत ज्यादा अपसेट हो जाते हैं। अब इनकी दोस्ती का क्या अंजाम होगा ये तो आज के एपिसोड में ही पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *