September 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने अंगदान का लिया संकल्प, रक्तदान भी किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज बीजेपी ने सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत आज से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक देशभर में जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी के तहत आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंगदान का संकल्प लिया। दिल्ली सरकार की ओर से अंगदान का पहला पोर्टल लॉन्च करते हुए सीएम ने कहा कि पहली डोनर मैं स्वयं बनने वाली हूं। वहीं त्यागराज स्टेडियम में रक्त शिविर का आयोजन किया गया जिसमें खुद सीएम रेखा गुप्ता ने भी रक्तदान दिया।

इससे पहले दिल्ली के जीटी करनाल रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में 108 कुंडीय हवन में भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सम्मिलित हुईं और उन्होंने यज्ञकुंड में आहूति भी दी। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और देशसेवा में वो निरंतर इसी तरह से काम करते रहें इसके लिए हमने कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो देशसेवा और जनसेवा के लिए हमारा मार्गदर्शन किया है उसी से प्रेरित होकर हमने जनसेवा के यह कार्यक्रम रखे हैं। श्रमिक भाई बहनों को सीधे सीधे सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए नमो श्रमिक केंद्र भी खोला जाएगा।

दिल्ली के स्कूली बच्चों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक गीत बनाया जिसे सीएम ने लॉन्च किया है। सीएम ने बताया बच्चों ने अपने हाथों से बने ढेरों शुभकामना कार्ड मुझे सौंपे हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी तक उन कार्ड्स को पहुंचाऊंगी। वहीं दूसरा गाना जो Gen Z ने तैयार किया है, वो भी अपने आप में बहुत सुंदर है। मैं उसे भी प्रधानमंत्री जी तक पहुंचाऊंगी। सीएम ने कहा कि जिस तरीके से पीएम मोदी ने बिना रुके बिना थके 25 साल देश की सेवा की। आज दिल की गहराई से हम मोदी जी को धन्यवाद कहना चाहते हैं। जब से पीएम मोदी ने देश की कमान संभाली दिल्ली में विकास कार्यों में बहुत तेजी आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *