April 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Delhi: BJP सांसद का दावा, केजरीवाल सिक्योरिटी में तैनात है पंजाब पुलिस के कमांडो, राज्य सरकार ने सफाई में कही ये बात

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल  एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि सीएम केजरीवाल की सिक्योरिटी में पंजाब पुलिस के अधिकारियों की तैनाती की गई है। ये दावा भाजपा सांसद प्रवेश सिंह वर्मा ने किया। वहीं भाजपा नेता प्रवेश सिंह द्वारा केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस के अधिकारियों की तैनाती के दावे पर अब राज्य सरकार की प्रतिक्रिया सामने आई है। पंजाब सरकार ने प्रवेश सिंह वर्मा के आरोपों को सिरे खारिज करते हुए निराधार बताया है। पंजाब पुलिस के एडीजीपी एके पांडे ने बताया कि, अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा व्यवस्था में पंजाब के कमांडो की तैनाती के दावे बेबुनियाद हैं।

इससे पहले भाजपा सांसद प्रवेश सिंह वर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि, अब अरविंद केजरीवाल के पास कुल 190 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए हो गए हैं। जो कहता था “कभी सुरक्षा नहीं लूंगा, vip कल्चर को ख़त्म करूंगा”। पहले 80 दिल्ली पुलिस द्वारा थे जो उनको कम लग रहे थे अब 82 कमांडो पंजाब पुलिस द्वारा आ गए ,18 उनके घर के लिए, 10 परिवार की सुरक्षा के लिए।

उधर कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने भी भाजपा सांसद के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर निशाना साधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *