September 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ममता बनर्जी को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ और बागी गुट को ‘लिफाफा’ चुनाव चिह्न आवंटित

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ पार्टी के दोनों गुटों को पार्टी का नए नाम और चुनाव चिह्न आवंटित किए हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम दिया गया है। ममता गुट को चुनाव निशान ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ आवंटित हुआ है। वहीं ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘लिफाफा’ चुनाव चिह्न दिया गया है। चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि इन दोनों दलों को पश्चिम बंगाल, मेघालय और त्रिपुरा में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का दर्जा दिया जाएगा।

इससे पहले चुनाव आयोग ने टीएमसी के दोनों धड़ों के बीच पार्टी के नाम और सिंबल को लेकर विवाद पर सुनवाई करते हुए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस और उसके चुनाव चिह्न ‘घास पर दो फूल’ को अस्थाई तौर पर फ्रीज कर दिया था। चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों से पार्टी के लिए नए नाम और सिंबल मांगे थे। इसके लिए आज सुबह 11 बजे तक का समय दोनों धड़ों को दिया गया था। चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश के बाद ममता बनर्जी की ओर से गुरुवार देर रात ही पार्टी के नामों और सिंबल की लिस्ट सौंप दी गई थी। आज सुबह ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट ने भी अपने नाम और सिंबल चुनाव आयोग को दे दिए थे। दोनों की तरफ से मिले आवेदनों के अनुसार चुनाव आयोग ने इस पर निर्णय लेते हुए दोनों धड़ों को नया नाम और नया सिंबल दे दिया है।

ममता बनर्जी की ओर से चुनाव आयोग को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’, ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ममता’, और ‘तृणमूल ममता कांग्रेस’ यह तीन नाम दिए गए थे। वहीं ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ और ‘क्रिकेट बैट’ को ममता गुट ने अपनी पसंद के सिंबल बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *