September 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नितिन नबीन ने बीजेपी संगठन में किया फेरबदल, विभिन्न राज्यों में 24 नए पदाधिकारी नियुक्त

नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन संगठन को मजबूत करने में लगातार जुटे हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने विभिन्न राज्यों में पार्टी के 24 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) का दायित्व सौंपा गया है उनको बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है। उनका केंद्र भुवनेश्वर रहेगा। इसी तरह शिवप्रकाश को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा का राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। इनका केंद्र मुंबई होगा। धर्मपाल को प्रदेश महामंत्री (संगठन) उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।

मानस मोहंती को ओडिशा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। अमिताभ चक्रवर्ती को प्रदेश महामंत्री (संगठन), पश्चिम बंगाल नियुक्त किया गया है। रत्नाकर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें गुजरात, दादरा नगर हवेली के साथ दमन एवं दीव का प्रभार दिया गया है। इनका केंद्र अहमदाबाद रखा गया है। इसी तरह अजय जामवाल को महाराष्ट्र का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। रवींद्र राजू को असम, त्रिपुरा, कार्यालय निर्माण प्रदेश महामंत्री (संगठन) पद की जिम्मेदारी दी गई है। इनका केंद्र गुवाहाटी रखा गया है।

मधुकर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। ये हैदराबाद में रहकर कार्य करेंगे। वी. सतीश को संगठक एससी, एसटी मोर्चा, संसदीय कार्यालय बनाया गया है और यह दिल्ली में रहकर काम करेंगे। इसी प्रकार नागेंद्र को संगठक, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क नियुक्त किया गया है। इनका केंद्र भी दिल्ली रखा गया है। सतीश थौड को प्रदेश सह प्रभारी (संगठन) महाराष्ट्र और चार प्रदेशों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के जनजाति संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है। इनका कार्यक्षेत्र नागपुर रखा गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। बता दें कि अभी एक दिन पहले ही बीजेपी ने 28 राज्यों तथा 8 केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *