अराजकता के माध्यम से राहुल गांधी को लॉन्च करने के लिए लोकतंत्र पर प्रहार, INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च पर भड़की बीजेपी
नई दिल्ली। सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों के विरोध मार्च पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा, कांग्रेस की यह बार-बार कोशिश रही है कि ‘येन केन प्रकारेण’ कैसे भी राहुल गांधी को लॉन्च और री-लॉन्च किया जाए। बहुत कोशिशों के बाद भी जब राहुल गांधी लॉन्च नहीं हो पाए, तो कांग्रेस पार्टी और उसके कुछ सहयोगी दलों ने यह निर्णय लिया है कि भले ही अराजकता के माध्यम से राहुल गांधी को लॉन्च करना पड़े तो हम देश के लोकतंत्र पर प्रहार करेंगे मगर किसी भी कीमत पर राहुल गांधी को पॉलिटिकली लॉन्च करेंगे।
संबित पात्रा ने कहा कि देश के अंदर एक प्रायोजित प्रयास कुछ विपक्षी दल खासकर कांग्रेस पार्टी कर रही है कि किस प्रकार से देश में सत्ता परिवर्तन किया जाए और बैठे बिठाए किस तरह से राहुल गांधी को सत्तासीन किया जाए, इसके लिए भारत के लोकतंत्र और भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार प्रायोजित रूप से किया जा रहा है। इस प्रक्रिया का आरंभ कुछ महीनों में नहीं हुआ, कुछ वर्षों से यह प्रक्रिया चल रही है। बीजेपी नेता ने कहा कि क्या राहुल गांधी और सोनिया गांधी वोट चोरी से सांसद बने हैं? वे खुद भी सांसद हैं। अगर हम वोट चोरी करके सांसद बने, तो क्या वो भी वोट चोरी करके सांसद बने? क्या कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में सरकार वोट चोरी से बनी?