October 6, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मेरठ में इल्मा पर लगा कथित प्रेमी संग मिलकर पति तालिब की हत्या का आरोप

मेरठ। बीते कुछ साल में पत्नियों पर अपने कथित प्रेमियों संग मिलकर पति की हत्या के तमाम आरोप लगे हैं। अब यूपी के मेरठ में रहने वाली इल्मा पर अपने कथित प्रेमी अमन के साथ मिलकर पति तालिब की हत्या का आरोप लगा है। तालिब के घरवालों का आरोप है कि इल्मा और अमन ने एक साथी के साथ मिलकर तालिब की हत्या की। फिर हार्ट अटैक बताकर बचने की कोशिश की। वहीं, इल्मा का आरोप है कि तालिब उससे मारपीट करता था और वो परेशान थी। तालिब के घरवालों के पास इल्मा का एक वीडियो है। जिसमें वो कह रही है कि 28 सितंबर को तालिब ने उससे मारपीट की। जिसके बाद प्रेमी अमन को बुलाया और तालिब की जान ली।

ये घटना मेरठ के लोहिया नगर की जाकिर नगर कॉलोनी का है। तालिब राजमिस्त्री का काम करता था। वो मूल रूप से मुजफ्फरनगर का निवासी था। इल्मा के साथ तालिब मेरठ में किराए पर रहता था। तालिब और इल्मा की तीन साल की बेटी भी है। इल्मा घर के पास ही एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। हत्या का आरोपी उसका कथित प्रेमी अमन उसी ब्यूटी पार्लर का मालिक है। तालिब के घरवालों के मुताबिक इल्मा ने 28 सितंबर शाम करीब 7 बजे ससुराल फोन किया। उसने बताया कि तालिब की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इल्मा के फोन के बाद फतेहुल्लापुर में रहने वाला तालिब का चचेरा भाई अकरम घर पहुंचा। उसे इल्मा ने बताया कि काम से लौटने के बाद तालिब की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बिस्तर पर लेटा और फिर मौत हो गई।

तालिब के घरवाले शव मुजफ्फरनगर ले गए और दफना दिया। 30 सितंबर को इल्मा ससुराल से मेरठ लौट आई। बीते सोमवार को रिश्ते के एक देवर ने इल्मा से तालिब का मोबाइल फोन मांगा। इल्मा ने कहा उसे मोबाइल का पता नहीं। इस पर देवर ने तलाश शुरू की और कपड़ों के ढेर में मोबाइल मिला। मोबाइल में इल्मा और अमन की चैट थी। जिससे शक गहराया और फिर तालिब के घरवालों ने इल्मा से पूछताछ की। उसने बताया कि अमन और उसके साथी की मदद से तालिब की दुपट्टे से गला घोटकर जान ली। इल्मा के मुताबिक अमन ने तालिब का गला घोटा। उसका साथी तालिब का हाथ और इल्मा ने पैर पकड़ रखे थे। तालिब के घरवालों का कहना है कि उन्होंने इल्मा को अमन के साथ कई बार पार्क वगैरा में देखा था। जिसकी जानकारी तालिब को दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *