August 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सेंट थॉमस स्कूल की छात्राओं ने SSP मेरठ को बांधी राखी

नरेंद्र बंसल-

मेरठ। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मंगलवार को सेंट थॉमस स्कूल की छात्राओं ने पुलिस कार्यालय मेरठ पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मेरठ को राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं के इस स्नेहपूर्ण आयोजन से पुलिस कार्यालय में भी उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को स्नेहपूर्वक मिठाई वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं के इस आत्मीय भाव की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और स्कूल की छात्राओं के बीच भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और सामाजिक सौहार्द का संदेश देखने को मिला। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *